Rashifal February: सभी राशियों के लिए खुशखबरी लेकर आएगा फरवरी, जानिए किसे क्या मिलेगा
Edited By Sunil Sharma

Edited By Sunil Sharma

Rashifal February 2023: फरवरी का महीना ज्योतिष के हिसाब से बड़ी उथल-पुथल भरा रहेगा। सौरमंडल के 3 प्रमुख ग्रह सूर्य, बुध और शुक्र इस माह गोचर करेंगे। इसका असर सभी राशियों पर समान रूप से पड़ेगा। ज्योतिषी एम.एस. लालपुरिया से जानिए कि आपके लिए फरवरी माह कैसा रहेगा।
यदि कॅरियर की बात करें तो फरवरी माह बहुत शुभ रहने वाला है। व्यापारी कई नए लाभदायक सौदे कर सकते हैं। जॉब से परेशान लोगों को राहत मिलेगी, नई जॉब भी मिल सकती है। परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। स्टूडेंट्स को भी अपनी मेहनत और आशानुरूप नतीजे मिलेंगे। स्वास्थ्य भी उत्तम रहने के आसार हैं।
आप लंबे समय से जो प्रयास कर रहे थे, उनके नतीजे अब मिलने शुरू होंगे। बस आप अपना धैर्य न खोएं और लगातार प्रयास करते रहें। अधिकारियों के सहयोग से नया पद और जिम्मेदारियां मिल सकते हैं। परिजनों के सहयोग से कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। कुछ लोग नया वाहन या मकान भी खरीद सकते हैं।
इस राशि के लिए यह माह पॉजिटिव और नेगेटिव दोनों तरह की खबरें लेकर आ रहा है। कुछ नई चुनौतियां भी सामने आएंगी, घबराएं नहीं, डटे रहें। एजुकेशन सेक्टर से जुड़े लोगों को कुछ समस्याओं से जूझना पड़ सकता है। जीवनसाथी के साथ बात करते समय वाणी पर नियंत्रण रखें। अन्यथा दाम्पत्य जीवन में दरार आ सकती है। प्राइवेट जॉब करने वालों के लिए समय सामान्य ही रहेगा।
कर्क राशि वालों के लिए यह महीना आगे बढ़ने के नए अवसर लेकर आ रहा है। इसका असर आपके कॅरियर पर भी दिखाई देगा। जीवन में स्टेबिलिटी और ग्रोथ मिलेगी। भाई-बहनों के साथ रिलेशन अच्छे होंगे। किसी भी नए कार्य को शुरू करने से पहले बेहतर होगा कि आप अपने पुराने प्रोजेक्ट पूरे कर लें। नई जगहों पर घूमने जा सकते हैं।
यदि आध्यात्मिक दृष्टि से देखा जाए तो सिंह राशि के लिए समय अच्छा रहेगा। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। कलीग्स के कारण कार्यस्थल पर मुश्किलें खड़ी हो सकती हैं। शेयर मार्केट या सट्टा मार्केट में पैसा निवेश न करें बल्कि सरकारी स्कीम्स में पैसा लगाना आपके लिए उपयुक्त रहेगा। रिलेशनशिप में एंगेज युवा अपने पार्टनर को शादी के लिए प्रपोज कर सकते हैं।
फरवरी माह कन्या राशि वालों के लिए बहुत कुछ नया सीखने के अवसर लेकर आ रही है। पॉजिटिव रहे और बिना संकोच या डरे अपना कार्य करते रहें। रिश्तेदार आलोचना करेंगे, मगर उनकी परवाह न करें। वरन अपने आपको समय-समय पर एनालाइज करते रहें और अपनी कमियां दूर करें। लंबी छुट्टी पर जा सकते हैं।
शेष राशियों का भाग्य जानने के लिए यहां क्लिक करें।
जिन जातकों की राशि तुला है, उनके लिए यह महीना बहुत ही जबरदस्त रहने वाला है। जल्द ही आपको अनजान जगह से सपोर्ट मिलेगा जो आपको बहुत आगे ले जाएगा। इनकम में भी बढ़ोतरी होगी और बचत भी बढ़ेगी। लाइफ पार्टनर के साथ रुटिन लाइफ में दिक्कतें आ सकती हैं, अत: उन्हें सोच-समझकर ही कुछ कहें।
वृश्चिक राशि वालों के लिए फरवरी माह सावधानी रखने का समय है। आपका उत्साह बढ़ा-चढ़ा रहेगा और आप रिस्क लेने के लिए भी तैयार रहेंगे। परन्तु नुकसान से बचने के लिए जरूरी है कि आप जो भी फैसला लें, सोच-समझकर लें। फैमिली लाइफ अच्छी रहेगी। बच्चों को लेकर तनाव हो सकता है, उनके साथ बैठें, उनके साथ बातचीत करें।
आपके लिए समय आर्थिक समृद्धि लाने वाला रहेगा। आप दूसरों की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे। जीवनसाथी और परिवार का सहयोग मिलेगा। घर में कोई मांगलिक आयोजन भी संभव है। आप जो भी चाहेंगे, आसानी से कर लेंगे परन्तु थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है। शॉर्टकट के चक्कर में न पड़ें वरन स्थाई समाधान की राह खोजें। यही आपके लिए जीवन में स्थिरता लेकर आएगा।
फरवरी माह में भाग्य पूरी तरह से आप पर मेहरबान रहेगा। नई जिम्मेदारियां मिलेंगी, नई चुनौतियों से सामना होगा, नए अवसर मिलेंगे। कुल मिलाकर आपको आगे बढ़ने के कई अवसर मिलेंगे। बस जरूरत है तो उनका लाभ उठाने की। फैमिली के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। किसी आध्यात्मिक गुरु से भी मिल सकते हैं। रिश्तेदारों के साथ किसी भी तरह की पार्टनरशिप न करें।
यह भी पढ़ेंः 30 वर्षों बाद शनि बदलेगा अपनी चाल, इन 4 राशियों पर पड़ेगा भारी, मिथुन, कर्क, तुला करेंगे मौज
ऐसे प्रोफेनल्स जिनकी राशि कुंभ है, के लिए फरवरी माह अच्छा रहेगा। अपनी मेहनत और लगन से सहज ही दूसरों को प्रभावित कर लेंगे। कार्यस्थल पर भी आपको कलीग्स की प्रशंसा मिलेगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आप अपनी पर्सनल लाइफ पूरी तरह से अपने अनुसार जिएंगे। कोई बड़ा इन्वेस्टमेंट भी कर सकते हैं।
मीन राशि वाले जातक इस माह में कई नई उपलब्धियां हासिल कर लेंगे। कलीग्स के साथ दोस्ताना संबंध उन्हें आगे बढ़ने में मदद करेंगे। फाइनेंशियल सिचुएशन भी बहुत अच्छी रहेगी। युवा हैं तो अपने कॅरियर को गंभीरता से लें, अन्यथा आगे की लाइफ में दिक्कतें आ सकती हैं। पुराने काम पूरे हो सकते हैं। अपनी बचत से कोई नई प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: