वैदिक पंचांग की गणना के अनुसार, 10 मई 2025 को शाम 5 बजकर 30 मिनट तक वैशाख माह की शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि है, जिसके बाद चतुर्दशी तिथि का आरंभ होगा। जबकि राहुकाल सुबह में 09 बजकर 07 मिनट से लेकर 10 बजकर 45 मिनट तक रहेगा।
शनिवार को प्रात: काल 4 बजे तक सिद्धि योग रहेगा, जिसके बाद व्यातीपात योग शुरू होगा। इसी दिन चंद्र का भी गोचर होगा। चंद्र देव 10 मई 2025 को दोपहर 1 बजकर 42 मिनट पर गोचर करेंगे। शनिवार को चंद्र देव तुला राशि में कदम रखेंगे। यदि आप जानना चाहते हैं कि चंद्र गोचर का शनिवार को मेष से लेकर मीन राशिवालों की लव लाइफ पर कैसा प्रभाव पड़ेगा तो इसके लिए पढ़ें 10 मई 2025 का प्रेम राशिफल।
मेष राशि
प्रेम संबंध के लिहाज से शनिवार का दिन मेष राशिवालों के लिए अनुकूल रहने वाला है। शाम तक थोड़ा बिजी रहेंगे। लेकिन उसके बाद जीवनसाथी से दिल की बातें करने से अच्छा महसूस होगा। वहीं जो लोग सिंगल हैं, उनके रिश्ते की बात कहीं चल सकती है।
शुभ रंग- गुलाबी
शुभ अंक- 20
उपाय- शिव जी की पूजा करें और उन्हें पीले रंग की मिठाई का भोग लगाएं।
वृषभ राशि
जीवनसाथी की तबीयत खराब रहेगी, जिनकी देखभाल करने में ही पूरा दिन व्यतीत हो जाएगा। शादी समारोह में जाने का प्लान भी कैंसिल हो सकता है। सिंगल जातकों का मन परेशान रहेगा। सेहत में गिरावट आने के कारण किसी भी काम में मन नहीं लगेगा।
शुभ रंग- हरा
शुभ अंक- 05
उपाय- मां दुर्गा की पूजा करें और उन्हें समर्पित मंत्रों का जाप करें।
मिथुन राशि
कपल का पहले से कहीं बाहर जाने का प्लान बना हुआ है तो वो टल सकता है। घर में किसी बाहरी व्यक्ति के कारण क्लेश होगा। उम्मीद है कि आपका कोई भी साथ नहीं देगा, जिसके कारण आपको अकेला फील होगा।
शुभ रंग- पिंक
शुभ अंक- 14
उपाय- हनुमान जी की पूजा करने के साथ उन्हें सिंदूर अर्पित करें।
कर्क राशि
जीवनसाथी के साथ झगड़ा होने के कारण मूड खराब रहेगा। बात-बात पर गुस्सा आएगा और व्यवहार चिड़चिड़ा हो जाएगा। इसके अलावा शाम बाद बच्चों से भी बहस होने की संभावना है। सिंगल लोग घरवालों के साथ समय बिताएंगे, जिससे अच्छा महसूस होगा। माता-पिता के साथ किसी समारोह में भी जा सकते हैं।
शुभ रंग- भूरा
शुभ अंक- 23
उपाय- विष्णु और मां लक्ष्मी की साथ में पूजा करें। साथ ही गरीबों को धन का दान दें।
सिंह राशि
रिश्ते में होने के बाद भी आपको अकेला महसूस होगा। यदि इस बारे में आप पूरे दिन सोचते रहेंगे तो डिप्रेशन का भी शिकार हो सकते हैं। वहीं जो लोग सिंगल हैं, उनका किसी पुराने दोस्त से झगड़ा होगा, जिसके कारण स्वभाव चिड़चिड़ा हो जाएगा और बात-बात पर गुस्सा आएगा।
शुभ रंग- नारंगी
शुभ अंक- 07
उपाय- सूर्य देव को जल अर्पित करें और गरीबों को वस्त्र का दान दें।
कन्या राशि
पार्टनर का सहयोग न मिलने के कारण मन परेशान रहेगा। इसके अलावा कपल के बीच तू-तू मैं-मैं भी हो सकती है। वहीं जो लोग सिंगल हैं, वो अपने दोस्त के साथ किसी पार्टी में जा सकते हैं। जहां आपका दिल किसी पर आ सकता है।
शुभ रंग- संतरी
शुभ अंक- 09
उपाय- हनुमान चालीसा का पाठ करें और नमक का सेवन करने से बचें।
तुला राशि
सिंगल जातकों का शाम बाद किसी दोस्त के साथ डेट पर जाने का प्लान बन सकता है। शादीशुदा लोग अपने रिश्ते को मजबूत करने के लिए जीवनसाथी संग समय बिताएं और उनकी भावनाओं को समझने का प्रयास करें।
शुभ रंग- सफेद
शुभ अंक- 25
उपाय- शनि देव की पूजा करें और जरूरतमंद लोगों को काले रंग की चीजों का दान दें।
ये भी पढ़ें- Chandra Gochar 2025: चंद्रमा ने किया अपने ही नक्षत्र ‘हस्त’ में गोचर, इन 3 राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम
वृश्चिक राशि
शादीशुदा और लव रिलेशनशिप में मौजूद जातक पार्टनर से दूरी बनाए रखने का प्रयास करें। अन्यथा किसी छोटी-सी बात पर बड़ा झगड़ा हो सकता है। वहीं जो लोग अविवाहित हैं, उनकी लाइफ पर चंद्र गोचर का अशुभ प्रभाव पड़ने से सोलमेट से मुलाकात नहीं हो पाएगी।
शुभ रंग- लाल
शुभ अंक- 11
उपाय- हनुमान जी के मंदिर जाएं और वहां जाकर उनकी पूजा करें। साथ ही उन्हें चोला चढ़ाना भी शुभ रहेगा।
धनु राशि
सिंगल लोग अपने किसी दोस्त के साथ रिश्ते में बंध सकते हैं। वहीं जो लोग शादीशुदा हैं, उन्हें चंद्र देव की कृपा से कोई गुड न्यूज सुनने को मिल सकती है। उम्मीद है कि शनिवार को आप अपने दोस्तों के साथ कहीं घूमने के लिए जाएंगे।
शुभ रंग- आसमानी
शुभ अंक- 27
उपाय- मां सरस्वती की पूजा करें और उन्हें उनकी प्रिय चीजों का भोग लगाएं।
मकर राशि
विवाहित और लव रिलेशन में मौजूद जातक पार्टनर के साथ रोमांटिक समय बिताएंगे, जिससे मानसिक शांति का अनुभव होगा। चंद्र देव की कृपा से शनिवार को सिंगल जातकों को जीवनसाथी का साथ मिलेगा।
शुभ रंग- नीला
शुभ अंक- 05
उपाय- पीपल के पेड़ की पूजा करें। साथ ही पेड़ के नीचे सरसों के तेल का एक दीपक जलाएं।
कुंभ राशि
हाल ही में जो लोग नए रिश्ते में बंधे हैं, उनके संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। उम्मीद है कि दोपहर बाद का समय आप अपने साथी के साथ अकेले में घर से दूर कहीं व्यतीत करेंगे। सच्चे प्यार का इंतजार सिंगल लोगों का जारी रहेगा।
शुभ रंग- काला
शुभ अंक- 08
उपाय- शनि देव की पूजा करें। साथ ही जरूरतमंद लोगों को काले छाते का दान करें।
मीन राशि
जिन लोगों की हाल ही में शादी होने वाली है, वो अपने साथी के साथ रोमांटिक समय बिताएंगे। विवाहित जातक घरवालों व बच्चों के साथ धार्मिक स्थल पर दर्शन करने के लिए जाएंगे। परिवारवालों के साथ समय बिताकर आपको अच्छा लगेगा।
शुभ रंग- ग्रीन
शुभ अंक- 17
उपाय- शनि चालीसा का पाठ करें और गाय को हरा चारा खिलाएं।
ये भी पढ़ें- Kaalchakra: 31 मई से पहले किसको मिलेगी नौकरी और किसका बढ़ेगा कारोबार? पंडित सुरेश पांडेय से जानें राशिफल
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
मेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
8 hrs agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
8 hrs agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
11 hrs agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
14 hrs agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
2 days agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
4 days agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
5 days agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines