---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Kaalchakra: 31 मई से पहले किसको मिलेगी नौकरी और किसका बढ़ेगा कारोबार? पंडित सुरेश पांडेय से जानें राशिफल

साल 2025 में 31 मई से पहले कुछ राशि के जातकों को नई नौकरी मिल सकती है। इसके अलावा कुछ लोगों को कारोबार में तगड़ा मुनाफा होने की भी संभावना है। चलिए पंडित सुरेश पांडेय से जानते हैं आने वाले दिनों में किस-किस राशिवालों को आर्थिक परेशानियों से मुक्ति मिलने की प्रबल संभावना है।

---खबर नीचे जारी है---

अंग्रेजी कैलेंडर का पांचवां महीना मई चल रहा है। इस महीने सूर्य, बुध, मंगल से लेकर राहु और केतु ग्रह का गोचर होने वाला है, जिसका गहरा प्रभाव 12 राशियों के कामकाज पर पड़ेगा। जहां कुछ लोगों को नई नौकरी मिलेगी तो कई जातकों को जॉब से भी निकाला जा सकता है। इसके अलावा कुछ लोगों का कारोबार रफ्तार पकड़ेगा, जिसके कारण उनका मुनाफा बढ़ेगा। वहीं कुछ को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।

वैदिक ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि राशिफल के जरिए प्रत्येक व्यक्ति को ये पहले की पता चल सकता है कि आने वाले दिनों में उसकी आर्थिक स्थिति कैसी रहेगी। यहां तक कि इस बात की जानकारी भी प्राप्त की जा सकती है कि किस महीने उन्हें नई नौकरी मिलेगी। आज के कालचक्र में प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय आपको बताने जा रहे हैं कि 31 मई 2025 तक का समय कामकाज के लिहाज से मेष से लेकर मीन राशि के लोगों के लिए कैसा रहेगा। राशिफल के साथ-साथ प्रत्येक राशि के जातकों को ग्रह गोचर के अशुभ प्रभाव से बचने के उपायों के बारे में भी पता चलेगा।

---खबर नीचे जारी है---

मेष राशि

मेष राशि के लोगों के लिए मई का महीना मिलाजुला रहने वाला है। इस माह शनि आपके 12वें भाव में अशुभ स्थिति में विराजमान रहेंगे जिसकी वजह से कारोबार में चुनौतियां आएंगी। हालांकि सूर्य गोचर के शुभ प्रभाव के कारण नौकरी कर रहे कुछ लोगों को पदोन्नति या नई जिम्मेदारी मिल सकती है। जबकि कुछ का स्थान परिवर्तन होगा, जो उनके लिए लाभकारी रहेगा। वहीं जो लोग ट्रैवलिंग, पब्लिक रिलेशन, फील्ड वर्क, तकनीक, आयात-निर्यात या निर्माण से जुड़ा काम कर रहे हैं, उन्हें इस माह लाभ होगा।

घर से दूर रखकर या विदेश में काम करने वालों को मई में लाभ हो सकता है। कारोबारियों की योजनाएं धीरे-धीरे आगे बढ़ेंगी। इसके अलावा मेष राशि के जातकों को महीने के मध्य में गुड न्यूज मिल सकती है।

---खबर नीचे जारी है---

उपाय-

रोजाना ‘ऊँ नमो भगवते वासुदेवाय नमः’ मंत्र का जाप करें। इसी के साथ 31 मई 2025 तक श्री राम रक्षा स्तोत्र का पाठ करना भी शुभ रहेगा।

---खबर नीचे जारी है---

वृषभ राशि

महीने की शुरुआत में शनि के लाभ भाव में रहने से फायदा होगा। जो लोग नौकरी कर रहे हैं, वो कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। नई जिम्मेदारियां भी आपको मिल सकती हैं। लेकिन इस महीने किसी भी तरह का जोखिम न उठाएं। समझदारी से लिए गए फैसले आपको बड़ी मुश्किलों से बचा सकते हैं।

नौकरीपेशा, राजनीति से जुड़े, साझेदारी में व्यापार करने वाले और कारोबारियों को इस महीने शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। पुराने कारोबारी संबंधों के फिर से सक्रिय होने से मुनाफा बढ़ेगा। इसके अलावा रुकी हुई डील्स भी पूरी हो सकती हैं। 23 मई 2025 तक कारोबारी यात्राएं भी करनी पड़ सकती हैं। मई के मध्य में नई नौकरी मिल सकती है।

---खबर नीचे जारी है---

उपाय-

नियमित रूप से सुबह-शाम हनुमान चालीसा का पाठ करें और शनिवार को जरूरतमंदों को खाने की चीजों का दान करें।

---खबर नीचे जारी है---

मिथुन राशि

मई के दूसरे भाग में गुरु के कारण लाभ होने की संभावना है। नौकरीपेशा जातकों को मिलेजुले परिणाम मिलेंगे। सहकर्मी काम में गलती निकालेंगे। लेकिन आप उनसे दूर रहें और ऑफिस पॉलिटिक्स से सावधान रहने का प्रयास करें। हालांकि महीने के मध्य भाग में करियर को बल मिलेगा। नौकरी में ट्रांसफर के भी योग बन रहे हैं।

---खबर नीचे जारी है---

13 मई 2025 से पहले बुध के कारण कारोबारियों को लाभ मिलेगा। साझेदारी में कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। जो लोग कंस्ट्रक्शन का काम करते हैं, उन्हें नया टेंडर मिल सकता है।

उपाय-

---खबर नीचे जारी है---

नियमित रूप से शनिवार की शाम घर में बैठकर सुंदरकांड का पाठ करें।

अगर आप अन्य 9 राशि के मासिक राशिफल के बारे में जानना चाहते हैं तो इसके लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देखें। 

---खबर नीचे जारी है---

ये भी पढ़ें- Chandra Gochar 2025: चंद्रमा ने किया अपने ही नक्षत्र ‘हस्त’ में गोचर, इन 3 राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---खबर नीचे जारी है---

First published on: May 09, 2025 10:48 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola