Astro Tips: 12 राशियों के लिए कौन-सा दिन शुभ, किस दिन रखना चाहिए व्रत?

Astro Tips: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, अगर कोई व्यक्ति अपनी राशि के हिसाब से सप्ताह के दिन व्रत रखता है, तो इससे उन्हें व्रत का पूर्ण फल मिलता है। साथ ही भगवान भी उनसे प्रसन्न रहते हैं। इसके अलावा उसके घर-परिवार में भी सुख-शांति बनी रहती है।

Astro Tips

Astro Tips: सनातन धर्म के लोगों के लिए पूजा-पाठ और व्रत का विशेष महत्व है। माना जाता है कि अगर व्यक्ति तिथि और दिन के अनुसार व्रत रखता है, तो इससे उसे पूजा का फल तो मिलता ही है। साथ ही देवी-देवता भी उनसे प्रसन्न रहते हैं। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, अगर व्यक्ति अपनी राशि के अनुसार सप्ताह के दिन व्रत रखता है, तो उससे व्रत का फल बढ़ जाता है।

विज्ञापन

आइए जानते हैं सप्ताह के किस दिन कौन सी राशि के लोगों का व्रत रखना शुभ माना जाता है? साथ ही हम ये भी बताएंगे कि राशि अनुसार व्यक्ति को अपने पास कौन-कौन सी चीजें रखनी चाहिए?

विज्ञापन

मेष और तुला राशि

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मेष राशि और तुला राशि के लोगों को शनिवार के दिन व्रत रखना चाहिए। मेष राशि के लोग अगर अपने पास तांबे से बना सूर्य रखते हैं, तो इससे उनकी कुंडली में ग्रह शांत होते हैं। वहीं तुला राशि के लोगों को अपने पास श्रीयंत्र रखना शुभ माना जाता है।

विज्ञापन

वृषभ और धनु राशि

शास्त्र में बताया गया है कि वृषभ राशि और धनु राशि के लोगों का मंगलवार के दिन व्रत रखना शुभ माना जाता है। वहीं वृषभ राशि के लोगों को अपने पास शंख और धनु राशि के लोगों को अपने पास पीतल के सिक्के रखना शुभ होता है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ishan Tripathi (@astrologereeshan)

विज्ञापन

मिथुन, मकर और कुंभ राशि

मिथुन, कुंभ और मकर राशि के लोग अगर बुधवार के दिन व्रत रखते हैं, तो ये शुभ होता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, मिथुन राशि के लोगों को अपने पास गणेश जी की मूर्ति, मकर राशि के लोगों को घोड़े की नाल और कुंभ राशि के लोगों को अगरबत्ती रखना शुभ माना जाता है।

कर्क और मकर राशि

गुरुवार के दिन कर्क और मकर के लोगों का व्रत रखना शुभ माना जाता है। वहीं ये लोग अपने पास सफेद रंग की क्रिस्टल बॉल रख सकते हैं। इससे ग्रह शांत होते हैं।

विज्ञापन

सिंह और मीन राशि

सिंह और मीन राशि के लोगों का सोमवार के दिन व्रत रखना शुभ माना जाता है। वहीं सिंह राशि के लोगों को तांबे के सिक्के और मीन राशि के लोगों को अपने पास गंगाजल रखना चाहिए।

कन्या राशि

कन्या राशि के लोगों का शुक्रवार के दिन व्रत रखना शुभ माना जाता है। वहीं ये लोग अपने पास कांस्य की मूर्ति रख सकते हैं।

विज्ञापन

वृश्चिक राशि

रविवार के दिन वृश्चिक राशि के लोगों का व्रत रखना उत्तम माना जाता है। वहीं अगर ये लोग अपने पास तांबे का कलश रखते हैं, तो इससे इन्हें जीवन में सफलता मिलने की संभावना बढ़ जाती है।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ishan Tripathi (@astrologereeshan)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ