---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Gochar 2024: ग्रहों के राजा सूर्य के वृषभ राशि में गोचर से 5 राशियों को हो सकता है नुकसान

Surya Gochar 2024: सूर्य गोचर से सभी 12 राशियों की जिंदगी पर प्रभाव पड़ेगा। जहां कुछ राशियों को शुभ फल की प्राप्ति हो सकती है। वहीं कुछ लोगों को धन की हानि भी हो सकती है। चलिए जानते हैं उन 5 राशियों के बारे में, जिनके लिए सूर्य का राशि परिवर्तन परेशानियां लेकर आ सकता है।

---विज्ञापन---

Surya Gochar 2024: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहों के राजा सूर्य देवता ने कल शाम वृषभ राशि में गोचर किया था। 14 मई 2024 को शाम 05 बजकर 53 मिनट पर सूर्य देव ने राशि परिवर्तन किया था। वृषभ राशि में सूर्य देवता 15 जून 2024 तक विराजमान रहेंगे। इस बार सूर्य के गोचर का प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ेगा। जहां कुछ राशियों के लोगों को अपार धन की प्राप्ति हो सकती है। वहीं कुछ लोगों की परेशानियां बढ़ भी सकती हैं।

आइए जानते हैं उन 5 राशियों के बारे में, जिनके लिए सूर्य का राशि परिवर्तन परेशानियां लेकर आ सकता है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Lucky लोगों की हथेली पर होते हैं त्रिशूल के निशान, बन जाते हैं हर बिगड़े काम

कर्क राशि

सूर्य के गोचर से कर्क राशि के लोगों को सावधान रहना होगा। इस समय अपनी जिंदगी से जुड़ा कोई भी बड़ा फैसला न लें, नहीं तो भविष्य में आपको पछताना पड़ सकता है। थकान व कमजोरी की समस्या से परेशान रह सकते हैं। बनते-बनते काम बिगड़ सकते हैं। मन में निराशा का भाव रह सकता है।

---विज्ञापन---

तुला राशि

सूर्य के राशि परिवर्तन से तुला राशि के लोगों के करियर की रफ्तार धीमी हो सकती है। आपका करीबी दोस्त आपके मान-सम्मान को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकता है, लेकिन अगर आप सतर्क रहेंगे, तो वो अपने लक्ष्य में सफल नहीं हो पाएंगे। पिता और पुत्र की लड़ाई हो सकती है।

धनु राशि

पार्टनर के साथ किसी फालतू की बात को लेकर लड़ाई हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों की ऑफिस में बॉस से लड़ाई हो सकती है, जिसकी वजह से आपका प्रमोशन टल सकता है। जिन लोगों का अपना कारोबार है, उन्हें धन हानि हो सकती है।

---विज्ञापन---

मकर राशि

बार-बार मूड स्विंग्स होने की वजह से जीवनसाथी के साथ लड़ाई हो सकती है। इस समय स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की वजह से तनाव रह सकता है। घरवालों के बीच किसी फालतू की बात को लेकर लड़ाई हो सकती है।

---विज्ञापन---

मीन राशि

छोटी-छोटी चीजों पर गुस्सा आने की वजह से माता-पिता से लड़ाई हो सकती है। काम का बोझ बढ़ने की वजह से बीमार पड़ सकते हैं। निजी जीवन में गलतफहमी की वजह से तनाव रह सकता है। जिन लोगों का अपना खुद का बिजनेस है, उनका बड़ा ऑर्डर कैंसिल होने की वजह से धन हानि हो सकती है।

ये भी पढ़ें- Aaj Ka Love Rashifal: बुधवार के दिन कैसी रहेगी 12 राशियों की लव लाइफ?

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष मान्यताओं पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: May 15, 2024 09:20 AM

End of Article

About the Author

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. पिछले 3 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं. न्यूज 24 से जुड़ने से पहले निधि जैन दिल्ली प्रेस संस्थान में कार्यरत थीं. निधि ने Guru Jambheshwar University, Hisar Haryana से BJMC (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की है.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/nidhi-jain-47119a191

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola