Ram Katha : जब श्रीराम ने इंद्र के पुत्र जयंत पर छोड़ा था बाण, जानें दिलचस्प कथा

Ram Katha Shri Ram Sita Jayant Interesting Story : प्राचीन काल में श्रीराम के वनवास काल के दौरान एक बार देवराज इंद्र के पुत्र जयंत ने कौआ का रूप धारण कर जानकी जी के पैर में चोंच मारी थी।

Ram Katha

राम कथा

विज्ञापन

Ram Katha Shri Ram Sita Jayant Interesting Story : राम सिया राम …22 जनवरी 2024 को अयोध्या में भव्य राम मंदिर का उद्घाटन होने जा रहा है। इस अवसर पर सभी लोगों के मन मंदिर में भगवान राम की छवि अंकित हो चुकी है। ऐसे में हम लोग भगवान राम के बचपन और उनके जन्म की कथा के बारे में चर्चा कर रहे हैं। तो आइए आज बात करते हैं भगवान श्रीराम और देवराज इंद्र के पुत्र जयंत की दिलचस्प कथा के बारे में…

ये भी पढ़ें : शुक्र ग्रह को प्रसन्न करने के लिए जरूर करें ये काम

Advertisment

Ram Katha

भगवान श्रीराम सभी अस्त्र-शस्त्रों के ज्ञाता थे, उनके धनुष का नाम कोदंड था। कहा जाता है कि एक बार वनवास के समय देवराज इंद्र के पुत्र जयंत को शंका हो गई और वह विचार करने लगा कि श्रीराम को सभी लोग भगवान कहते हैं और ये दीनहीन अवस्था में वनों में विचरण कर रहे हैं। अपने मन में ऐसा विचार कर जयंत वहां पहुंचा जहां भगवान श्रीराम माता जानकी जी और अपने छोटे भाई लक्ष्मण के साथ निवास कर रहे थे।

Ram Katha

विज्ञापन

जयंत ने वहां पहुंचकर एक विशाल कौआ का रूप धारण किया और माता सीता के पैर में चौंच मार दी। जयंत के ऐसा करने पर माता सीता के पैर से खून बहने लगा। खून को बहता देखकर भगवान श्रीराम ने एक बिना फर का बाण कौआ रूपी जयंत पर छोड़ दिया। बाण को अपनी ओर आता देखकर जयंत तीनों लोकों में विचरण करने लगा और उसने सभी देवी-देवताओं से आश्रय मांगा।

विज्ञापन

Ram Katha

रामबाण को जयंत के पीछे आता देखकर किसी भी देवी-देवता ने जयंत को आश्रय प्रदान नहीं किया। हाल बेहाल जयंत को देवर्षि नारद ने बताया कि इस समय श्रीराम के अलावा तीनों लोकों में आपकी रक्षा कोई नहीं कर सकता। इसीलिए तुम श्रीराम की ही शरण में जाओ।

विज्ञापन

Ram Katha

देवर्षि नारद के ऐसा कहने पर जयंत भगवान श्रीराम की शरण में पहुंचा और अपने किए की क्षमा मांगी। जयंत के ऐसा करने पर भगवान श्रीराम ने जयंत को एक आंख से काना करके छोड़ दिया। उसके बाद इंद्र के पुत्र जयंत की जान बच पायी।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धर्मग्रंथों पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ