Ram Katha Lakshaman Bharat Interesting Story : राम सिया राम …राम मंदिर का निर्माण कार्य संपन्न हो चुका है और 22 जनवरी 2024 को श्रीराम मंदिर का उद्घाटन भी होने जा रहा है। वहीं इस समय सभी लोग श्रीराम के प्रति अभिभूत हैं और चहुंओर राममय वातावरण दिखाई दे रहा है। वहीं आज हम वनवास के दौरान चित्रकुट की रोचक कथा पर चर्चा कर रहे हैं। जब भरत जी पंचवटी में अपने भ्राता श्रीराम और माता जानकी जी से मिलने पहुंचे और वहां मौजूद लक्ष्मण जी शंका करते भरत जी पर क्रोधित हुए।
ये भी पढ़ें : जब श्रीराम ने इंद्र के पुत्र जयंत पर छोड़ा था बाण
वनवास के दौरान भगवान श्रीराम गंगा पार करके चित्रकूट में माता जानकी और अपने अनुज लक्ष्मण जी के साथ निवास करने लगे। वहीं राजकुमार भरत को महाराज दशरथ की मृत्यु के पश्चात उनकी ननिहाल से अयोध्या बुलाया जाता है। पिता का अंतिम संस्कार करने के बाद जब गुरु वशिष्ठ और सभी मंत्री आदि उनसे राज्यभिषेक के बारे में चर्चा करते हैं, तो भरत जी अपना राज्यभिषेक कराने से मना कर देते हैं और कहते हैं कि मैं तो श्रीराम का दास हूं और इस राज्य पर तो श्रीराम का ही अधिकार है।भरत के इस प्रकार मना करने पर वे अयोध्या के मंत्रियों और गुरु वशिष्ठ आदि को साथ लेकर राज्यभिषेक की समस्त सामग्री संग ले वन के लिए चल देते हैं।
ये भी पढ़ें : फुलेरा दूज कब है, जानें तिथि, महत्व और पूजा विधि
वहीं वन में सेना सहित भरत के आने की सूचना मिलने पर लक्ष्मण जी क्रोधित हो जाते हैं और श्रीराम से भरत पर आक्रमण करने की सलाह देते हैं। जिसके बाद श्रीराम लक्ष्मण जी को समझाते हैं और कहते हैं कि हे लक्ष्मण तू मेरे भरत को नहीं जानता भरत जैसा धर्मात्मा तो कई युगों में पैदा होता है, उसे राज्य आदि का कोई लोभ नहीं है। वह तो मेरा परम भक्त है। इसके बाद लक्ष्मण जी अपने किए पर शर्मिन्दा हो जाते हैं और श्रीराम के साथ-साथ भरत जी से माफी मांगते हैं।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धर्मग्रंथों पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
Aaj Ka Rashifal: आज शुक्रवार को भद्रा का साया, जानिए कैसा बीतेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें 2 अक्टूबर का राशिफल
13 hrs agoAaj Ka Rashifal: आज अक्टूबर के पहले दिन इन राशियों को मिल सकता है शुभ समाचार, पढ़ें 1 अक्टूबर 2026 का राशिफल
1 day agoShani Vakri Upay: 11 दिसंबर तक वक्री शनि इन 5 राशियों की बढ़ाएंगे मुश्किलें! जानिए सावधानियां और उपाय
2 days agoAaj Ka Rashifal: आज बुधवार को इन 4 राशियों का बिगड़ सकता है बजट, पढ़ें 30 सितंबर 2026 का राशिफल
2 days agoNumerology: अकेले रहना पसंद करते हैं इन 3 मूलांक के लोग, इंट्रोवर्ट होता है इनका स्वभाव, जानिए
3 days agoAaj Ka Rashifal: आज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगा नुकसान? पढ़ें 29 सितंबर 2026 का राशिफल
3 days agoAaj Ka Rashifal: आज सोमवार को इन राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के द्वार, पढ़ें 28 सितंबर 2026 का राशिफल
4 days agoVideo: सितंबर के अंत में तुला राशि को मिलेगी खुशखबरी, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
5 days agoLucky Zodiac Signs: पितृ पक्ष में 5 राशियों के जीवन में आएंगे सकारात्मक बदलाव, मिलेगा पूर्वजों का आशीर्वाद
5 days agoAaj Ka Rashifal: आज रविवार को इन 5 राशियों के लिए बनेंगे सफलता के योग, पढ़ें 27 सितंबर 2026 का राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines