Phulera Dooj 2024 : फुलेरा दूज कब है, जानें तिथि, महत्व और पूजा विधि

Phulera Dooj 2024 Tithi Importance And Puja Vidhi: फुलेरा दूज का दिन हिन्दू सनातन धर्म में बहुत महत्वपूर्ण होता है। फुलेरा दूज के दिन प्रेम के लिहाज से भी महत्वपूर्ण है।

Phulera Dooj 2024

फुलेरा दूज 2024

विज्ञापन

Phulera Dooj 2024 Tithi Importance And Puja Vidhi: फुलेरा दूज को हिन्दू धर्म में बहुत ही महत्व दिया जाता है। यह पर्व फाल्गुन माह में शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को मनाया जाता है। फुलेरा दूज के दिन से ही लोग होली पर्व की तैयारियों में जुट जाते हैं। साथ ही फुलेरा दूज के दिन भगवान श्रीकृष्ण और राधा जी की भी पूजा की जाती है। लोग इस दिन राधाकृष्ण मंदिर में जाकर पूजा करते हैं। तो आइए जानते हैं फुलेरा दूज साल 2024 में कब है और इस पर्व का महत्व क्या है।

फुलेरा दूज तिथि 2024

विज्ञापन

साल 2024 में फुलेरा दूज का पर्व 11 मार्च दिन सोमवार को मनाया जाएगा।

द्वितीया तिथि प्रारंभ होगी : 11 मार्च सुबह 10:44 बजे से

द्वितीया तिथि समापन : 12 मार्च सुबह 07:13 बजे

विज्ञापन

फुलेरा दूज महत्व

विज्ञापन

फुलेरा दूज के दिन ब्रज में होली खेली जाती है और राधा-कृष्ण की पूजा की जाती है। वहीं फुलेरा दूज के दिन अबूझ मुहूर्त होने के कारण भारी तादाद में शादी-विवाह संपन्न किए जाते हैं। फुलेरा दूज के दिन भगवान श्रीकृष्ण को माखन और मिश्री का भोग लगाया जाता है। माना जाता है कि भगवान श्रीकृष्ण को माखन और मिश्री का भोग लगाने से वह जल्दी ही प्रसन्न हो जाते हैं और अपने भक्तों को मनोवांछित फल प्रदान करते हैं।

विज्ञापन

फुलेरा दूज पूजाविधि
वहीं फुलेरा दूज के दिन भगवान श्रीकृष्ण के लड्डू गोपाल स्वरुप की पूजा भी की जाती है। आज के दिन भगवान श्रीकृष्ण के बालस्वरुप को गंगाजल या किसी अन्य पवित्र नदी के जल से स्नान कराएं। इसके बाद भगवान को पीले वस्त्र अर्पित करें और माखन-मिश्री का भोग लगाएं।

फुलेरा दूज के दिन भगवान श्रीकृष्ण और राधा जी की प्रतिमा के साथ आप फूलों से होली भी खेल सकते हैं। ऐसा करने से आपको श्रीराधा और बाल गोपाल दोनों का आशीर्वाद मिलता है। साथ ही धार्मिक मान्यता है कि फुलेरा दूज के दिन आप किसी मंदिर में बांसुरी का दान करें तो आपके वैवाहिक जीवन की परेशानियां भी दूर हो सकती हैं।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ