Chandra Grahan: झूठी है रक्षा बंधन पर चंद्र ग्रहण लगने की खबर, जानें श्रावण पूर्णिमा पर ग्रहों का हाल?
Author: Nidhi Jain
2025-08-08 09:36:26
Chandra Grahan 2025: पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर खबर वायरल हो रही है कि 9 अगस्त 2025 को रक्षा बंधन के पावन पर्व पर चंद्र ग्रहण लग रहा है। लोगों ने इसके सूतक काल और राशियों पर प्रभाव के बारे में भी बात की है। लेकिन सच्चाई ये है कि 9 अगस्त 2025 को चंद्र ग्रहण नहीं लग रहा है। पिछले कुछ दिनों से वायरल हो रही ये खबर झूठी है। चलिए जानते हैं रक्षा बंधन पर चंद्र ग्रहण लगने के कयास क्यों लगाए जा रहे हैं?
इसलिए शुरू हुई कन्फ्यूजन
रक्षा बंधन पर चंद्र ग्रहण लगने की कन्फ्यूजन इसलिए हो रही है क्योंकि रक्षा बंधन का पर्व पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है और चंद्र ग्रहण हमेशा पूर्णिमा पर ही लगता है। लेकिन ये जरूरी नहीं है कि हर पूर्णिमा पर चंद्र ग्रहण लगेगा ही। कुछ विशेष परिस्थितियों में ही चंद्र ग्रहण लगता है।
ये भी पढ़ें- Full Moon 2025: 9 अगस्त को पूर्णिमा पर चंद्र अपने पूर्ण स्वरूप में होंगे प्रकट, जानें 12 राशियों पर कैसा होगा असर?
2025 में कब-कब लगेगा चंद्र ग्रहण?
द्रिक पंचांग के अनुसार, साल 2025 में दो बार चंद्र ग्रहण लगेगा। पहला ग्रहण 14 मार्च 2025 को फाल्गुन पूर्णिमा पर लगा था, जो कि भारत, श्रीलंका, नेपाल और पश्चिम एशिया के कई देशों में दिखाई नहीं दिया था। मुख्य रूप से ये ग्रहण प्रशान्त महासागर, दक्षिण अमेरिका, उत्तरी अमेरिका, पश्चिमी अफ्रीका और पश्चिमी यूरोप में दिखाई दिया था।
14 मार्च के बाद अब 7 सितंबर 2025 को भाद्रपद पूर्णिमा के दिन चंद्र ग्रहण लगेगा, जो भारत, संपूर्ण एशिया, यूरोप, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, उत्तरी अमेरिका, दक्षिण अमेरिका के पूर्वी क्षेत्र और अफ्रीका में दिखाई देगा।
श्रावण पूर्णिमा पर ग्रहों की स्थिति
रक्षा बंधन यानी श्रावण पूर्णिमा के दिन सूर्य देव कर्क राशि में, चंद्र देव मकर राशि में और बुध देव कर्क राशि में रहने वाले हैं। जबकि शुक्र ग्रह मिथुन राशि में, मंगल देव कन्या राशि में और गुरु देव मिथुन राशि में रहेंगे। इसके अलावा मीन राशि में शनि, कुंभ राशि में राहु और सिंह राशि में केतु के मौजूद होने की संभावना है।
बता दें कि श्रावण पूर्णिमा के दिन किसी भी ग्रह का राशि परिवर्तन नहीं होगा। लेकिन चंद्र का नक्षत्र गोचर जरूर होगा। 9 अगस्त 2025 को दोपहर 2 बजकर 23 मिनट पर चंद्र देव श्रवण नक्षत्र से निकलकर धनिष्ठा नक्षत्र में गोचर करेंगे। चंद्र के अलावा इस दिन और किसी ग्रह का नक्षत्र गोचर नहीं होगा।
ये भी पढ़ें- Surya Grahan: साल 2027 में 2 अगस्त को लगेगा सूर्य ग्रहण, जानें भारत में दिखेगा या नहीं?
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines