Budh Gochar 2024: भगवान शंकर जी को समर्पित सावन का पावन महीना चल रहा है। इस दौरान भगवान शिव की उपासना और व्रत रखने से साधक को विशेष फल की प्राप्ति होती है। वैदिक पंचांग के अनुसार, इस बार सावन मास का आरंभ 22 जुलाई से हुआ था, जिसका समापन रक्षाबंधन के दिन सोमवार को 19 अगस्त 2024 को होगा। इस बार रक्षाबंधन के दिन सावन के आखिरी सोमवार का भी व्रत रखा जाएगा। हालांकि रक्षाबंधन के ठीक दो दिन बाद बुध देव का राशि परिवर्तन हो रहा है।
पंचांग के अनुसार, त्वचा के कारक ग्रह बुध देव रक्षाबंधन के दो दिन बाद अपनी चाल बदलेंगे। 22 अगस्त 2024 को प्रात: काल 06:22 मिनट पर बुध देव कर्क में प्रवेश करेंगे। 22 अगस्त से 12 में से 5 राशियों के जातकों का गोल्डन टाइम शुरू हो जाएगा। आइए जानते हैं वो कौन-सी राशियां हैं, जिनके बुध देव की विशेष कृपा से सभी काम पूरे हो जाएंगे।
वृषभ राशि
बुध देव के कर्क राशि में गोचर से वृषभ राशि के लोगों को विशेष लाभ होगा। पिता की सेहत में धीरे-धीरे सुधार होने लगेगा। लंबे समय से युवा वर्ग जिस समस्या को लेकर परेशान थे, उसका निजात आखिरकार उनको मिल जाएगा।
ये भी पढ़ें- Kaalchakra Today: 12 राशियों पर मेहरबान होंगे गौरी-शंकर जी! पंडित सुरेश पांडेय से जानें सावन के आखिरी सोमवार के उपाय
कर्क राशि
बुध का गोचर कर्क राशि के लोगों के लिए भी शुभ रहेगा। बिजनेसमैन को धन कमाने के कई नए अफसर मिलेंगे, जिसका यदि उन्होंने लाभ उठाया, तो कारोबार का विस्तार होना संभव है। साथ ही धीरे-धीरे आर्थिक स्थिति भी मजबूत होने लगेगी। गोपनीय सूत्रों के कारण राजनीति से जुड़े लोगों को लाभ हो सकता है।
सिंह राशि
राजनीति से जुड़े लोगों का आने वाले दिनों में समाज में रुतबा बढ़ेगा। छात्रों की करियर से जुड़ी कोई पुरानी इच्छा पूरी हो सकती है। बिजनेस पार्टनर की सलाह से लिए गए निर्णय भविष्य में लाभदायक रहेंगे। ऑफिस में लिए गए आपके द्वारा सही फैसले आपको बुलंदी पर पहुंचा सकते हैं।
कन्या राशि
नौकरीपेशा लोगों की मेहनत रंग लाएगी, बॉस आपके काम से खुश हो जाएंगे। राजनीति से जुड़े लोगों को प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात करने का मौका मिलेगा, जो भविष्य में आपके बेहद काम आएंगे।
तुला राशि
बुध के राशि परिवर्तन से तुला राशि के लोग जीवन में ऊंचा मुकाम हासिल कर सकते हैं। निजी जीवन में संतुलन बना रहेगा, जिससे घर का माहौल भी खुशनुमा रहेगा। नई योजनाओं पर काम करेंगे, तो भविष्य में बिजनेसमैन को लाभ होना तय है।
ये भी पढ़ें- Love Rashifal: राशि अनुसार जानें कल कैसा रहेगा 12 राशियों का दिन, पढ़ें लव राशिफल
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी वैदिक ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
12 hrs agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
18 hrs agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
1 day agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
1 day agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
2 days agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
2 days agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
2 days agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines