Raksha Bandhan 2023: भाई-बहन के पवित्र प्रेम का पर्व रक्षाबंधन इस बार 30 अगस्त 2023 को आ रहा है। इस दिन बहनें भाई की रक्षा तथा उसकी लंबी आयु के लिए भाई के हाथ पर राखी बांधती हैं। ज्योतिषाचार्य पंडित रामदास के अनुसार रक्षाबंधन पर इस बार कई विशेष योग बन रहे हैं। यदि इन योगों के अनुसार कुछ आसान से उपाय कर लिए जाए तो राखी के पर्व पर भाई और बहन दोनों ही करोड़पति बन सकते हैं। जानिए रक्षाबंधन तिथि, मुहूर्त तथा उपायों के बारे में
यह भी पढ़ें: आज ही करें कच्चे दूध का यह उपाय, होंगे मालामाल
रक्षाबंधन पर बन रहे हैं ये शुभ संयोग (Raksha Bandhan 2023 Date, Shubh Muhurat)
इस वर्ष सावन माह की पूर्णिमा 30 अगस्त 2023, बुधवार को आ रही है। इसी दिन रक्षाबंधन का पर्व भी मनाया जाएगा। इस दिन धनिष्ठा और शतभिषा नक्षत्र रहेंगे। साथ में सुकर्मा योग भी बन रहा है। इस दिन दोपहर 11.42 बजे से 1.06 बजे तक अमृत काल एवं दोपहर 2.35 बजे से 3.26 बजे तक विजय मुहूर्त रहेगा।
यदि चौघड़िया की बात करें तो सुबह 6.05 बजे से 9.16 बजे तक लाभ एवं अमृत का चौघड़िया रहेगा। सुबह 10.52 बजे से दोपहर 12.27 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। सायं 5.14 बजे से 6.50 बजे तक लाभ का चौघड़िया रहेगा। इन सभी मुहूर्तों में राहुकाल और भद्रा को टाल कर राखी बांधी जा सकेगी। इन मुहूर्तों में राखी बांधना भाईयों और बहनों दोनों के लिए शुभ रहेगा। इसके अलावा भी आप रक्षाबंधन के उपाय कर सकते हैं।.
यह भी पढ़ें: हल्दी और केसर के इन उपायों से चमकेगा भाग्य, बाकी आफतें भी दूर होंगी
रक्षाबंधन पर करें ये उपाय (Purnima Ke Upay)
- इस दिन भाईयों को राखी बांधने के पूर्व गणेशजी तथा घर के इष्टदेव को राखी बांधनी चाहिए। इससे अशुभ मुहूर्त संबंधी तथा भाई पर आने वाली सभी विपदाएं भगवान हर लेते हैं। साथ ही भाई-बहन के बीच प्रेम अटूट बना रहता है।
- इस बार रक्षाबंधन (Raksha Bandhan 2023) पर बुधवार आएगा। अतः यदि इस दिन भाई-बहन दोनों मिलकर गजानन गणपति की आराधना करें और हाथी को दूब खिलाएंगे तो उनके जीवन में समृद्धि आएगी।
- रक्षाबंधन का पर्व श्रावण माह की पूर्णिमा को आता है। इस दिन लक्ष्मीसूक्त और श्रीसूक्त का पाठ करना चाहिए। इसके साथ ही पंचमेवा खीर बनाकर उससे हवन करते हुए मां लक्ष्मी को श्रीसूक्त के 16 श्लोकों से आहुति देनी चाहिए। इससे भाई-बहन दोनों का ही भाग्योदय होता है।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
आज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
5 hrs agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
2 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
2 days ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
3 days agoसोमवार के दिन इन 5 राशियों को मिलेगा धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoधनु राशि के लिए जरूरी उपाय, इन्हें करने से मिलेगा भाग्य का साथ
3 days agoसिंह राशि के लिए सलाह, इन उपायों को करने से बढ़ेगा मान-सम्मान
4 days agoकिन राशियों के लिए लकी रहेगा दिन और किसे होगा नुकसान? पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoकेतु गोचर से बदलेगा इन 4 राशियों का हाल, करियर में बनेंगे तरक्की के योग
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines