Rajyog In Kundli Effect: ग्रह और नक्षत्र समय-समय पर अनी राशि परिवर्तन करते रहते हैं, ग्रहों के राशि परिवर्तन से शुभ और अशुभ राजयोग का निर्माण होता है। बता दें कि ग्रहों के राशि परिवर्तन से बने राजयोग का सीधा प्रभाव मानव जीवन पर पड़ता है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, अगले माह यानी मार्च महीने में 3 राजयोग का निर्माण होने जा रहा है।
बता दें कि शनि देव के कुंभ राशि में प्रवेश करने से शश महापुरुष राजयोग का निर्माण हो रहा है। उसके बाद मंगल देव के मकर राशि में प्रवेश करने से रूचक राजयोग का निर्माण हुआ है। वहीं शुक्र देव मार्च महीने में मीन राशि में गोचर करने वाले हैं, जिससे मालव्य राजयोग का निर्माण होगा।
यह भी पढ़ें- कल से इन राशियों की चमक जाएगी किस्मत, बुध कर रहे हैं नक्षत्र परिवर्तन
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मार्च माह में 3 राजयोग तकरीबन 200 साल बाद बन रहे हैं। इन राजयोगों के बनने से कुछ राशियों के भाग्य में बदलाव देखने को मिल सकते हैं। साथ ही आकस्मिक धन लाभ भी हो सकता है। शनि, मंगल और शुक्र के राशि परिवर्तन से किन-किन राशियों को लाभ होने वाला है। आइए इस खबर में विस्तार से जानते हैं।
वृषभ राशि
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, अगले माह में तीन राजयोग बनने से वृषभ राशि वाले लोगों के लिए बहुत ही अनुकूल साबित होगा। इस दौरान व्यक्ति को कारोबार और नौकरी में तरक्की देखने को मिलेंगे। जो लोग कारोबार में आगे बढ़ने के लिए सोच रहे हैं उनके लिए यह राजयोग शुभ साबित होगा। साथ ही आर्थिक धन लाभ के भी अवसर मिलेंगे। करियर में अचानक सफलता मिल सकता है। रिश्तेदार और परिवार के साथ लंबी दूरी की यात्रा करना पड़ सकता है।
यह भी पढ़ें- नया घर बनवाते समय क्यों करते हैं भूमि पूजन, जानें लाभ व महत्व
मिथुन राशि
मिथुन राशि वाले लोगों के लिए यह तीनों राजयोग बेहद शुभ फलदायी रहेगा। इस समय आपकी मेहनत रंग दिखा सकती है। कार्य में सफलता मिलने की संभावना है। भाग्य साथ का मिलेगा। जो लोग देश-विदेश की यात्रा पर जाने के बारे में सोच रहे हैं उनकी मनोकामना बहुत जल्द पूरी हो सकती है। साथ ही व्यापारियों के लिए यह समय आर्थिक लाभ के लिए शुभ हो सकता है। विदेश में व्यापार करने का ऑफर मिल सकता है। साथ ही कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। जो भविष्य के लिए लाभदायक रहेगा।
यह भी पढ़ें- मंगल देव दिलाएंगे इन राशियों को राजाओं जैसा सुख, धन-धान्य में होगी वृद्धि
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
कुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
8 hrs agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
16 hrs agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
1 day agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
1 day agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
1 day agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
3 days agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines