Budh Nakshatra Gochar 2024 Effect: बुध देव को ग्रहों के राजकुमार कहा जाता है। मान्यता है कि जिन लोगों की कुंडली में बुध की स्थिति ठीक होती हैं वह व्यक्ति तीव्र होता है। साथ ही वह व्यक्ति चालाक भी होता है। लेकिन वहीं जब कुंडली में बुध की स्थिति खराब होती है तो लोग मूर्खों जैसा व्यवहार करने लगते हैं। बता दें कि कल यानी 8 फरवरी को ग्रहों के राजकुमार बुध देव नक्षत्र परिवर्तन करने वाले हैं। बता दें कि बुध ग्रह के नक्षत्र परिवर्तन से पृथ्वी पर मौजूद सभी प्राणियों पर सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, गुरुवार यानी 8 फरवरी 2024 को 3 बजकर 35 मिनट सुबह में बुध देव अपना नक्षत्र परिवर्तन करने वाले हैं, जिससे कुछ राशियों पर सकारात्मक तो कुछ राशियों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ने वाला है। आज इस खबर में जानेंगे कि बुध के नक्षत्र परिवर्तन से किन राशियों पर शुभ प्रभाव पड़ेगा।
मेष राशि
बुध देव के नक्षत्र परिवर्तन से मेष राशि वालों के लिए बेहद शुभ फलदायी रहने वाला है। कल यानी गुरुवार को बुध के नक्षत्र परिवर्तन से कारोबार के क्षेत्र में गजब का मुनाफा हो सकता है। साथ ही जीवनसाथी के साथ तालमेल अच्छा रहेगा। वैवाहिक जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। किसी भी कार्य में घरवालों का साथ मिलेगा।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए बुध का नक्षत्र परिवर्तन शुभ माना जा रहा है। इस दौरान जातक को कार्य में सफलता मिल सकती है। जो लोग नौकरी की तलाश में इधर-उधर भटक रहे हैं उनको आज अच्छी खुशखबरी मिल सकती है। किसी बड़े संस्थान से नौकरी का ऑफर मिल सकता है। मन प्रसन्न रहेगा। सीनियर का सहयोग मिलेगा।
कर्क राशि
कर्क राशि के लिए बुध का गोचर लाभदायक माना जा रहा है। बुध के गोचर से जातक को कारोबार में अचानक लाभ मिल सकता है। धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं साथ ही कार्यक्षेत्र में सफलता भी मिलेगी। जो जातक नौकरी कर रहे हैं उनके स्थान परिवर्तन का योग बन रहा है। साथ ही आय में भी वृद्धि हो सकती है।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।