Rahu Gochar 2024: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में राहु को छाया ग्रह माना गया है। मान्यता है कि जब कुंडली में राहु की स्थिति ठीक रहती है तो व्यक्ति का जीवन सुखमय बीतता है। लेकिन वहीं जब कुंडली में राहु की स्थिति खराब होती है तो व्यक्ति पूरा जीवन कष्ट में व्यतीत करता है। साथ ही जीवन में कई तरह के उतार-चढ़ाव देखने को मिलता है।
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, राहु का राशि परिवर्तन करीब 18 महीने बाद होता है। बता दें कि राहु 30 अक्टूबर 2023 को मीन राशि में गोचर किया था और मीन राशि में 18 मई 2025 तक विराजमान रहेंगे। मीन राशि में राहु के रहने से कुछ राशियों को अगले एक साल तक लाभ हो सकता है। तो आइए उन राशियों के बारे में विस्तार से जानते हैं।
वृषभ राशि
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, राहु वृषभ राशि के ग्यारहवें भाव में विराजमान हैं। ऐसे में वृषभ राशि वाले लोगों को विशेष लाभ मिल सकता है। साथ ही अपार धन लाभ के द्वार भी खुल सकते हैं। अचानक धन लाभ की स्थिति बन सकती है। जीवन में खुशहाली बनी रहेंगी। जीवनसाथी के साथ रिश्ते बेहतर रहेंगे। पैसे संबंधित सारी परेशानियां खत्म हो जाएंगी। शेयर मार्केट से लाभ ही लाभ होगा। परिवार के साथ यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वाले लोगों के लिए राहु का गोचर बहुत ही लाभकारी साबित होगा। क्योंकि राहु मिथुन राशि वाले लोगों के नौवें भाव में विराजमान हैं। इस स्थिति में राहु मिथुन राशि वाले लोगों के साथ रहेंगे। भाग्य का साथ मिलेगा। कार्य के सिलसिले में यात्रा करना पड़ सकता है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। थोड़े-बहुत खर्च बढ़ सकते हैं। जो लोग नौकरी कर रहे हैं उनको अच्छी-खासी आय में वृद्धि हो सकती है। राहु का प्रभाव मिथुन राशि वाले लोगों पर शुभ रहेगा।
वृश्चिक राशि
ज्योतिषियों के अनुसार, वृश्चिक राशि वाले लोगों के जीवन में खुशहाली बनी रहेंगी। वृश्चिक राशि वाले लोगों पर राहु मेहरबान रहेंगे। क्योंकि राहु वृश्चिक राशि में राहु पांचवें भाव में विराजमान रहेंगे। ऐसे में वृश्चिक राशि वाले लोगों को सभी कार्यों में सफलता मिल सकती है। साथ ही जो लोग सट्टेबाजी या शेयर मार्केट में निवेश किए हैं उनको अच्छा-खासा धन का लाभ हो सकता है।
यह भी पढ़ें- दाहिने हाथ से ही क्यों दिया जाता है आशीर्वाद? जानें 5 ज्योतिषीय कारण
यह भी पढे़- डेढ़ महीने बाद शनि चलेंगे उल्टी चाल, 5 राशि वाले लोगों को मिलेगा कारोबार में लाभ
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिषीय मान्यताओं पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
8 hrs agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
1 day agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
3 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
4 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
5 days agoआज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines