शनि के मीन राशि में गोचर के बाद अब 18 मई की शाम 4 बजकर 30 पर राहु शनि की राशि कुंभ में गोचर करेंगे। वहीं, राहु का स्पष्ट गोचर 29 मई की रात 11 बजकर 3 मिनट पर होगा। राहु अभी मीन राशि में हैं, 18 मई के बाद वे कुंभ राशि में चले जाएंगे।
ज्योतिष के अनुसार राहु का कुंभ राशि में प्रवेश कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित होगा। इस दौरान करियर, आर्थिक स्थिति और पर्सनल लाइफ में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। आइए जानते हैं कि इस गोचर से किन राशि वालों को लाभ होगा।
मिथुन राशि
राहु का कुंभ राशि में गोचर मिथुन राशि के लोगों के जीवन में सौभाग्य लेकर आएगा। यह गोचर इनके भाग्य स्थान में हो रहा है, जिससे जीवन में नई संभावनाएं और अवसर मिल सकते हैं। करियर में तरक्की के योग हैं और विदेश यात्रा के भी अवसर बन सकते हैं। स्टूडेंट्स के लिए यह समय सफलता दिलाने वाला रहेगा। आर्थिक रूप से भी यह गोचर मिथुन राशि वालों के अनुकूल रहेगा और अचानक धन लाभ होने की संभावना बनेगी। यदि कोई कानूनी मामला लंबित है, तो इसमें भी सफलता मिलने के योग हैं।
तुला राशि
यह गोचर तुला राशि वालों की लव और क्रिएटिव लाइफ में बड़े बदलाव लेकर आएगा। इस गोचर से तुला राशि वालों का पंचम भाव प्रभावित होगा, जिससे शिक्षा, लव रिलेशनशिप और संतान से जुड़े मामलों में सकारात्मक असर देखने को मिलेगा। कला, फिल्म, लेखन और मीडिया क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए यह समय बेहद अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में नई उपलब्धियां मिल सकती हैं। इसके साथ ही, निवेश से जुड़ा कोई बड़ा निर्णय भी आप ले सकते हैं, इससे भविष्य में तुला राशि वालों को लाभ होगा।
मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए यह गोचर आर्थिक दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण रहेगा। राहु का गोचर आपके धन भाव में होने से आमदनी के नए स्रोत बनेंगे। व्यापार करने वाले लोगों को बड़े सौदे मिल सकते हैं और निवेश से अच्छा रिटर्न मिलने की संभावना है। नौकरीपेशा लोगों के लिए भी प्रमोशन या वेतन वृद्धि के संकेत हैं। पारिवारिक जीवन में स्थिरता बनी रहेगी और कोई बड़ा आर्थिक निर्णय इस दौरान लिया जा सकता है।
मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए राहु का यह गोचर बेहद शुभ रहेगा, क्योंकि यह आपके लाभ भाव में होगा। इस दौरान आपको अपने करियर और बिजनेस में बड़ी सफलता मिल सकती है। राजनीति और मीडिया से जुड़े लोगों को जबरदस्त फायदा होगा। आर्थिक दृष्टि से यह समय काफी अच्छा रहेगा और पुराने निवेश का लाभ मिल सकता है। प्रभावशाली लोगों से नए संबंध बनने की संभावना है, जो भविष्य में काम आ सकते हैं।
इस गोचर का प्रभाव उन लोगों पर अधिक रहेगा, जो नए अवसरों की तलाश में हैं और अपने करियर या व्यवसाय में बड़ा बदलाव लाना चाहते हैं। हालांकि, राहु का प्रभाव अप्रत्याशित होता है, इसलिए इस समय कोई भी बड़ा निर्णय सोच-समझकर लेना चाहिए।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें- इन 5 राशि वालों की हर समस्या होगी दूर, मंगल की राशि में गोचर करेंगे सूर्य!
संबंधित खबरें
आज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
15 hrs agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
2 days agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
3 days agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
5 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
6 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines