Rahu Gochar 2025: वैदिक ज्योतिष में राहु एक रहस्यमयी छाया ग्रह है, इसी कारण इसको मायावी नाम से भी जाना जाता है। राहु लाइफ में अचानक ट्विस्ट, कन्फ्यूजन, और नई राहों का कारक माना जाता है।18 मई 2025 को शाम 4:30 बजे राहु कुंभ राशि में गोचर कर जाएंगे। इसके बाद 29 मई 2025 की रात 11:03 बजे राहु स्पष्ट गोचर करेंगे। 29 मई के बाद से इस गोचर का असर सभी राशियों पर दिखना शुरू हो जाएगा।
राहु के इस गोचर का असर 5 दिसंबर 2026 तक रहेगा, और हर राशि पर इसका अलग इंपैक्ट होगा। यह गोचर कुछ राशि वालों की लाइफ में समस्या का कारण बन सकता है। आइए जानते हैं कि यह गोचर किन राशि वालों के लिए खराब रहेगा और इस समस्याओं, दुर्घटनाओं से बचने के उपाय क्या हैं।
कर्क राशि
राहु कर्क राशि के आठवें भाव में जाएंगे, जो सीक्रेट्स, चेंज, और अनिश्चितता का भाव है। इससे पुरानी हेल्थ प्रॉब्लम्स उभर सकती हैं, अचानक पैसों का नुकसान हो सकता है और मैरिड लाइफ में ट्रस्ट की कमी आ सकती है। छिपे हुए शत्रुओ या उनकी साजिशों से आपको नुकसान हो सकता है। इसके साथ ही मेंटल स्ट्रेस काफी हावी हो सकता है।
उपाय- रात को सिर के पास जौ रखें, और सुबह दान करें। गणेश जी की पूजा करें, और ‘ॐ गं गणपतये नमः’ मंत्र जपें। काले तिल पानी में बहाएं। रेगुलर हेल्थ चेकअप, और स्ट्रेस कम करने के लिए मेडिटेशन करें।
तुला राशि
राहु तुला राशि के पांचवें भाव में जाएगा, जो लव, बच्चे, और क्रिएटिविटी का घर है। इस समय लव लाइफ में टेंशन, रिलेशनशिप में ब्रेकअप का डर या बच्चों की हेल्थ, और बिहेवियर की चिंता हो सकती है। स्टडीज में रुकावट, क्रिएटिव काम में फोकस की कमी, और शेयर मार्केट या सट्टे में नुकसान का रिस्क रहेगा।
उपाय- मंगलवार को हनुमान चालीसा पढ़ें। गाय को हरा चारा खिलाएं। राहु यंत्र की पूजा करें, और लव लाइफ में ईमानदारी रखें। रिस्की इनवेस्टमेंट से बचें।
वृश्चिक राशि
राहु वृश्चिक राशि के चौथे भाव में जाएगा, जो मां, घर का सुख और प्रॉपर्टी का भाव है। इससे फैमिली में टेंशन, मां की हेल्थ की चिंता, प्रॉपर्टी या गाड़ी से जुड़े झगड़े और घर में अशांति हो सकती है। प्रोफेशनल लाइफ में स्टेबिलिटी की कमी, और मेंटल रेस्टलेसनेस परेशान कर सकती है।
उपाय- दुर्गा सप्तशती पढ़ें। काले तिल पानी में बहाएं। मां की हेल्थ का ख्याल रखें, और उनके साथ टाइम स्पेंड करें। प्रॉपर्टी के डिसीजन सोच-समझकर लें।
कुंभ राशि
राहु कुंभ राशि के पहले भाव में जाएगा, जो आपकी पर्सनैलिटी, और कॉन्फिडेंस का भाव है। इस दौरान आपको दिमागी कन्फ्यूजन, पेट या नर्व्स की प्रॉब्लम्स और डिसीजन लेने में दिक्कत हो सकती है। एक्सीडेंट के भी योग बन रहे हैं तो सावधानी की वाहन चलाएं। फैमिली में टेंशन, खासकर किसी की हेल्थ को लेकर चिंता और प्रोफेशनल लाइफ में रुकावटें आ सकती हैं। मैरिड लाइफ में मिसअंडरस्टैंडिंग और पैसे के लेन-देन में नुकसान का डर रहेगा।
उपाय- रोज ‘ॐ भ्रां भ्रीं भ्रौं सः राहवे नमः’ मंत्र 108 बार जपें। शनिवार को काले-सफेद कुत्ते को रोटी खिलाएं। सोमवार को शिवलिंग पर जल, और बेलपत्र चढ़ाएं। हेल्थ के लिए रेगुलर चेकअप, और सादा खाना खाएं।
मीन राशि
राहु मीन राशि के बारहवें भाव में जाएगा, जो खर्च, नुकसान, और अकेलेपन का भाव है। इससे बेवजह खर्च, पैसों का नुकसान, स्लीपिंग प्रॉब्लम्स, और मेंटल रेस्टलेसनेस हो सकती है। जॉब में बॉस का सपोर्ट न मिलना, लव लाइफ में गलत डिसीजन, और फॉरेन ट्रैवल में रुकावटें परेशान कर सकती हैं। इसके साथ ही दुर्घटना के भी योग हैं।
उपाय- विष्णु सहस्रनाम पढ़ें। शनिवार को नीला कंबल दान करें। रात को मेडिटेशन, और प्राणायाम करें। पैसे की प्लानिंग सावधानी से करें, और फिजूलखर्ची से बचें।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें- Ketu Gochar 2025: 18 महीने इन 6 राशियों के लिए रहेंगे बेहद शानदार, मायावी केतु का गोचर लाएगा खुशियों की बहार
संबंधित खबरें
स्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
16 hrs agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
22 hrs agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
2 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
3 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
4 days agoआज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
5 days agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 21 अक्टूबर 2026 का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines