---विज्ञापन---

Ketu Gochar 2025: 18 महीने इन 6 राशियों के लिए रहेंगे बेहद शानदार, मायावी केतु का गोचर लाएगा खुशियों की बहार

Ketu Gochar 2025: वैदिक ज्योतिष में राहु और केतु को मायावी माना जाता है। साल 2025 में राहु और केतु राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। इस दौरान राहु कुंभ और केतु सिंह राशि में गोचर करेंगे। 18 मई को केतु सिंह राशि में गोचर करेंगे वहीं 29 मई को वे इस राशि में पूर्ण गोचर कर लेंगे। केतु के इस गोचर से 6 राशि वालों का नसीब खुलना तय है।

Ketu Gochar 2025: मायावी केतु 18 मई 2025 की शाम 4 बजकर 30 पर सिंह राशि में प्रवेश करना शुरू करेंगे। वहीं, वे 29 मई की रात 11 बजकर 3 पर स्पष्ट रूप से सिंह राशि में गोचर कर जाएंगे। केतु का सिंह राशि में हर राशि वालों की लाइफ में कुछ न कुछ अलग करेगा। राहु और केतु दोनों ही 18 महीने में राशि परिवर्तन करते हैं। जब किसी ग्रह की चाल पूरी हो जाती है तो उसे स्पष्ट गोचर कहते हैं।

अभी केतु बुध की राशि कन्या में विराजमान हैं। वहीं, 18 मई को सूर्य की राशि सिंह में गोचर करेंगे और 29 मई को स्पष्ट गोचर कर जाएंगे। दरअसल राहु और केतु दोनों ही वक्री (उल्टी) चाल चलते हैं। इस कारण कन्या से तुला में न जाकर सिंह में जाएंगे। ऐसे ही राहु भी मीन से मेष में न जाकर कुंभ में जाएंगे। आइए जानते हैं कि केतु के इस गोचर से किन राशि वालों को पूर्ण लाभ होगा।

---विज्ञापन---

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों के लिए केतु का गोचर घर, संपत्ति और पारिवारिक जीवन से जुड़े क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव लाएगा। अगर आप मकान, जमीन या वाहन खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह समय अनुकूल रहने वाला है। ससुराल पक्ष से रिश्ते बेहतर होंगे, और रुके हुए कार्य पूरे होने की संभावना है। स्वास्थ्य में सुधार होगा, और निवेश से अच्छा मुनाफा मिल सकता है।

उपाय: माता की सेवा करें और रोज गणेश जी की पूजा करें।

---विज्ञापन---

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के लिए केतु साहस, संचार और भाई-बहनों से जुड़े क्षेत्र में लाभ देंगे। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी, और नए आय के स्रोत खुलेंगे। भाई-बहनों से सहयोग मिलेगा, और पुरानी स्वास्थ्य समस्याओं से राहत मिलने की उम्मीद है। लेखन, मीडिया या यात्रा से जुड़े काम करने वालों को विशेष फायदा होगा।

उपाय: रोज हनुमान चालीसा का पाठ करें।

---विज्ञापन---

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए यह गोचर व्यक्तित्व और आत्मविश्वास को और निखारेगा। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी, और कार्यस्थल पर सम्मान प्राप्त होगा। प्रेम और वैवाहिक जीवन में खुशियां आएंगी। धन कमाने के नए अवसर मिलेंगे, और करियर में प्रगति के योग बनेंगे। हालांकि, अति आत्मविश्वास से बचें।

उपाय: सूर्य को जल अर्पित करें और शिव जी की पूजा करें।

---विज्ञापन---

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों के लिए केतु आय और लाभ के क्षेत्र में शुभ फल देंगे। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिलेंगी और दोस्तों का सहयोग बड़े कार्यों को पूरा करने में मदद करेगा। अचानक आर्थिक लाभ के योग हैं, और करियर में स्थिरता आएगी।

उपाय: कुत्तों को भोजन कराएं और शिवलिंग पर तिल अर्पित करें।

---विज्ञापन---

धनु राशि

धनु राशि वालों के लिए केतु भाग्य और अवसरों के क्षेत्र में सकारात्मक प्रभाव डालेगा। कार्यक्षेत्र में महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स मिल सकते हैं, और संपत्ति से मुनाफा होने की संभावना है। पारिवारिक जीवन में सुख और समृद्धि बढ़ेगी। मेहनत और लगन से सफलता निश्चित है।

उपाय: गुरुजनों का सम्मान करें और भगवान विष्णु की पूजा करें।

---विज्ञापन---

मीन राशि

मीन राशि वालों के लिए केतु साझेदारी और वैवाहिक जीवन के क्षेत्र में लाभ देंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, और रुके हुए कार्य पूरे होंगे। आत्मविश्वास बढ़ेगा, और नौकरी या व्यवसाय में उन्नति के अवसर मिलेंगे।

उपाय: केतु यंत्र की पूजा करें और सफेद चंदन का तिलक लगाएं।

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें- Mangal Gochar 2025: इन 5 राशियों के गोल्डन टाइम का हुआ आगाज, अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश कर गए मंगल

---विज्ञापन---
First published on: May 12, 2025 04:44 PM

End of Article

About the Author

Mohit Tiwari

मोहित 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन सालों में इन्होंने कई बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। इनको फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क के साथ ही चैनल, प्रिंट और डिजिटल माध्यम में काम करने का अनुभव है। इसके साथ ही Astroyogi  व अन्य एस्ट्रोलॉजी प्लेटफॉर्म के लिए भी काम कर चुके हैं। इन्होंने एस्ट्रोलॉजी का गहन अध्ययन किया हुआ है। इसके चलते पुराणों और शास्त्रों में छिपे गूढ़ रहस्यों को लोगों तक सरल भाषा में पहुंचाने की कोशिश भी अपने आर्टिकल्स के माध्यम से करते हैं। धर्म के साथ ही लाइफस्टाइल के भी जटिल विषयों को सरलता से पाठकों के समक्ष रखते हैं। अब News 24 के साथ जुड़कर फीचर लेखन का कार्य कर रहे हैं।

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola