---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

छाया ग्रह राहु 3 राशियों को बनाएंगे मालामाल, शनि की राशि कुंभ गोचर से बरसाएंगे अपार धन

Rahu Rashi Parivartan: वैदिक ज्योतिष के अनुसार, राहु एक राशि में 18 महीने तक रहते हैं, जो अभी मीन राशि में हैं और रविवार 18 मई, 2025 को शनि के स्वामित्व वाली कुंभ राशि में जाएंगे। इसका असर सभी राशियों पर होगा, लेकिन 3 राशियों को वे मालामाल बना देंगे। आइए जानते हैं, ये 3 लकी राशियां कौन-सी हैं।

---विज्ञापन---

Rahu Rashi Parivartan: वैदिक ज्योतिष में राहु को छाया ग्रह कहा गया है, क्योंकि इसका भौतिक अस्तित्व नहीं है। इसे मायावी ग्रह भी कहा जाता है। एक वास्तविक ग्रह नहीं होने के बावजूद इस ग्रह का राशि और नक्षत्र परिवर्तन बेहद महत्वपूर्ण माना गया है।

फिलहाल राहु मीन राशि में गोचर कर रहे हैं, जिसमें उन्होंने सोमवार 30 अक्टूबर, 2023 को प्रवेश किया था। उनका अगला राशि परिवर्तन साल 2025 में रविवार 18 को अपराह्न में 04:30 PM बजे होगा और वे कुंभ राशि में प्रविष्ट होंगे। कुंभ राशि के स्वामी शनि हैं। राहु के कुंभ गोचर से सभी राशियों पर असर होगा, लेकिन 3 राशियों के जातकों को वे मालामाल कर देंगे। आइए जानते हैं, ये 3 राशियां कौन-सी हैं?

---विज्ञापन---

कुंभ राशि में राहु गोचर का राशियों पर असर

कन्या राशि

आपको भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। आप जिस काम में हाथ डालेंगे, उसी बरकत होगी। धन के मामले में भी अच्छा परिणाम मिलने की पूरी उम्मीद है। धन कमाने के नए-नए फॉर्मूले पर काम करेंगे। इससे जमकर धन बरसेगा। अपना मकान या जमीन लेने योग बन रहे हैं। नौकरीपेशा जातकों के जीवन में भारी बदलाव आएगा। आय में वृद्धि के साथ लाइफस्टाइल में भारी बदलाव आएगा। व्यापार में उल्लेखनीय तरक्की होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगे। स्वास्थ्य के मामले थोड़ा सतर्क होकर चलने की जरूरत है।

सिंह राशि

सामाजिक जीवन आप लोगों की भलाई का काम करेंगे। आपके काम की प्रशंसा होगी। स्टूडेंट्स जातकों के प्रोजेक्ट समय से पहले पूरे हो जाएंगे। स्कॉलरशिप की रकम में बढ़ोतरी होने के योग हैं। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को सफलता मिलेगी। लंबे समय से चली आ रही समस्याओं के हल होने के योग बन रहे हैं। कोर्ट-कचहरी के मामलों में आपके विरोधी परास्त होंगे। राजनीति जुड़े जातकों के नाम का डंका बज सकता है। आपकी आर्थिक उन्नति देख लोग चकित रह जाएंगे। अविवाहित जातकों की शादी उनके पसंद के साथी से होने के प्रबल योग हैं।

---विज्ञापन---

तुला राशि

राहु का राशि परिवर्तन आपके लिए बेहद लाभकारी सिद्ध हो सकता है। आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी रहेगी। आपकी संगति और मेलजोल अच्छे लोगों से बढ़ेगी। आपकी फिजूलखर्ची पर रोक लगेगी, जिसका लाभ आपको भविष्य में प्राप्त होगा। यह समय निवेश करने के लिए बहुत बढ़िया है, लेकिन तात्कालिक लाभ की आशा न रखें। नए व्यवसाय की शुरुआत करना इस समय आपके लिए लाभकारी सिद्ध हो सकता है। ससुराल पक्ष से धन की सहायता हो सकती है। स्टूडेंट्स जातकों के करियर में उछाल आ सकता है। फैमिली लाइफ खुशनुमा और सहयोगपूर्ण रहेगा।

ये भी पढ़ें: श्रीकृष्ण-अर्जुन…दो शरीर एक प्राण, सुभद्रा के एक वचन से दोनों में हुआ महायुद्ध; कौन जीता-कौन हारा, पढ़ें पूरी कथा

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: महाभारत का पूरा युद्ध देखने वाले बर्बरीक कलियुग में कैसे बने कृष्ण के अवतार खाटू श्याम? जानें अद्भुत कहानी

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---

First published on: Aug 11, 2024 02:57 PM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

श्यामनंदन पिछले 20 से अधिक वर्षों से पत्रकारिता और कंटेंट क्रिएशन की दुनिया में सक्रिय हैं। वर्तमान में वे News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं, जहां उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को सटीक, सरल और उपयोगी जानकारी मिल सके। उन्होंने बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई की है और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से ज्योतिष का सांगोपांग अध्ययन किया है। वे इस क्षेत्र में गहरी विशेषज्ञता रखते हैं और स्वयं एक प्रगतिशील ज्योतिषविद हैं, जो साल 2015 से धर्म और ज्योतिष विषय पर लगातार लिख रहे हैं। धार्मिक परंपराओं, वैदिक ज्योतिष, ग्रह-गोचर, राशिफल, अंक ज्योतिष, वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र, व्रत-त्योहार, पूजा-पद्धति और आध्यात्मिक विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पहचान है। डिजिटल मीडिया, SEO और कंटेंट रणनीति की उन्हें गहरी और अच्छी समझ है।

संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 𝕀𝕟 ~ LinkedIn:
https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 𝕏 ~ Twitter/X: @Shyamnandan_K 𝔽 ~ facebook: https://www.facebook.com/shyamnandank73

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola