Rahu Ketu Transit 2023: ज्योतिषीय गणनाओं में हर ग्रह एक निश्चित समय अंतराल के लिए एक राशि से दूसरी में गोचर (प्रवेश) करते हैं। फिर गोचर की अवधि पूरी करने के बाद ग्रह अन्य राशि में प्रवेश कर जाते हैं। ज्योतिष शास्त्र में राहु-केतु को मायावी ग्रह के रूप में देखा गया है। राहु-केतु भी अन्य ग्रह की तरह निश्चित समय अंतराल के लिए दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं। राहु आज दोपहर 1 बजकर 33 मिनट पर मीन राशि में जबकि केतु तुला राशि में प्रवेश कर चुके हैं। ये दोनों ही मायावी ग्रह 18 मई 2025 तक अपनी-अपनी राशि में मौजूद रहेंगे। ऐसे में साल 2025 तक कुछ राशियों का महाकल्याण करेंगे। आइए जानते हैं उन राशियों के बारे में।
वृषभ राशि
राहु के मीन राशि में प्रवेश करते ही वृषभ राशि वालों के अच्छे दिन शुरू हो जाएंगे। इसके साथ ही बिजनेस करने वालों को इस दौरान विशेष आर्थिक लाभ होगा। छात्रों को इस अवधि में प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। घर-परिवार में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा। कर्यक्षेत्र में जबरदस्त सफलता मिलेगी।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए राहु-केतु का गोचर अत्यंत शुभ माना जा रहा है। जॉब में प्रमोशन का लाभ मिल सकता है। व्यापार करने वालों को इस अवधि में विशेष आर्थिक लाभ मिलेगा। कार्यस्थल पर शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आकस्मिक धन लाभ हो सकता है।
यह भी पढ़ें: वक्रतुंड चतुर्थी ‘शिव’ योग समेत 6 दुर्लभ संयोग! पूजन से मिलेगा कई गुना अधिक फल
तुला राशि
राहु-केतु के राशि परिवर्तन से तुला राशि के जातकों को विशेष शुभ फल प्राप्त होगा। राहु-केतु के शुभ प्रभाव से शादीशुदा जिंदगी से जुड़ी दिक्कतें दूर होंगी। सेहत में जबरदस्त सुधार होगा। बिजनेस में धन वृद्धि के योग हैं। निवेश से आर्थिक लाभ हो सकता है। मीडिया और राजनीति से जुड़े लोगों को विशेष लाभ प्राप्त होगा। कार्यों को लेकर मन में चल रहा द्वद्व दूर होगा। आर्थिक लाभ के प्रबल योग हैं।
वृश्चिक राशि
राहु के मीन राशि में गोचर करते ही, वृश्चिक राशि वालों के जीवन में शुभ समय की शुरुआत हो जाएगी। इस दौरान भाग्य का साथ देगा। जिसके परिणामस्वरूप नौकरी में प्रमोशन का लाभ मिल सकता है। इसके अलावा वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। किसी साथी से आर्थिक लाभ हो सकता है। बिजनेस में जबदस्त मुनाफा प्राप्त होगा। निवेश से लाभ मिल सकता है।
यह भी पढ़ें: नवंबर में 4 ग्रह बदलेंगे अपनी चाल, संवरेगा 6 राशियों का भाग्य, होगा फायदा ही फायदा
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
मेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
17 hrs agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
18 hrs agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
20 hrs agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
23 hrs agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
2 days agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
5 days agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
5 days agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines