Rahu Ketu Rochar 2023: ज्योतिषीय गणना के मुताबिक 30 अक्टूबर को राहु-केतु का गोचर होने वाला है। ज्योतिर्विदों के मुताबिक इस दिन राहु मीन राशि में प्रवेश करेंगे, जबकि केतु का कन्या राशि में गोचर होगा। ज्योतिष शास्त्र में राहु-केतु के गोचर को खास माना गया है। ज्योतिष शास्त्र के जानकारों का कहना है कि राहु-केतु का यह गोचर 4 राशियों को 1 साल के लिए भाग्यशाली बनाने वाला है। आइए जानते हैं कि राहु-केतु के गोचर से किन 4 राशि वालों की तकदीर बदलने वाली है।
मेष राशि
ज्योतिर्विदों का कहना है कि 30 अक्टूबर को होने वाला राहु-केतु का गोचर मेष राशि वालों के लिए बेहद फायदेमंद साबित होगा। दरअसल इस दौरान जीवन में आ रहीं सारी दिक्कतें दूर हों जाएंगी। इसके साथ ही इस दौरान करियर में ग्रोथ नजर आएगा। सेहत से जुड़ी दिक्कतें दूर होंगी। इसके अलावा इस दौरान कई स्रोतों से धन आएगा। नौकरी में पदोन्नति का लाभ प्राप्त हो सकता है। साथ ही साथ आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जो कार्य लंबे समय से अटके पड़े हैं, वे पूरे होंगे। इस दौरान रुका हुआ पैसा वापस आएगा।
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए राहु-केतु का गोचर शुभ साबित होगा। गोचर की अवधि में कर्क राशि के जातक तरक्की की नई सीढ़ियां चढ़ेंगे। इसके साथ ही इस अवधि में आर्थिक स्थिति में तेजी से सुधार होगा। राहु-केतु के शुभ परिणाम से अच्छी नौकरी का ऑफर मिल सकता है। इसके अलावा बिजनेस में जबरदस्त धन लाभ प्राप्त होगा।
यह भी पढ़ें: 4 नवंबर की सुबह से शुरू हो जाएंगे 5 राशियों के अच्छे दिन, शनि मार्गी रहेगा वरदान समान
कन्या राशि
राहु-केतु के गोचर की अवधि में कन्या राशि के जातकों की सुख-समृद्धि में वृद्धि होगी। इसके साथ ही इस दौरान नौकरी में प्रमोशन और सैलरी में बढ़ोतरी का भी लाभ मिलेगा। नौकरी में कार्यस्थल पर कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। अधिकारियों के साथ संबंध अच्छे होंगे। आमदनी के नए स्रोत बनेंगे और इस दौरान रुके हुए कार्य भी पूरे होंगे।
मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए राहु का गोचर किसी वरदान से कम नहीं है। दरअसल निवेश के लिहाज से अगला एक वर्ष फायदेमंद साबित होगा। इसके साथ ही इस दौरान घर में मांगलिक कार्य संपन्न होंगे। राहु की अशुभ दृष्टि से निजात मिलेगी, परिणामस्वरूप दिन-रात तरक्की होगी। बिजनेस में निवेश से ढेर सारा धन आएगा। नौकरी में पदोन्नति की प्रबल संभावना है।
यह भी पढ़ें: 19 अक्टूबर से बुध देव चमकाएंगे 5 राशि वालों की किस्मत, देखते ही देखते बन जाएंगे अमीर!
डिस्क्लेमर:यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
आज इन 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल
2 hrs agoमकर राशि वालों को होगी परेशानियां, 5 दिसंबर के बाद बिगड़ेगी सेहत
1 day agoआज इन 4 राशियों के लिए बन रहे धनलाभ के योग, पढ़ें बुधवार का राशिफल
1 day agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
1 day agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
2 days agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
2 days agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
3 days agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
3 days agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
3 days agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines