---विज्ञापन---

4 नवंबर की सुबह से शुरू हो जाएंगे 5 राशियों के अच्छे दिन, शनि मार्गी रहेगा वरदान समान

Shani Margi Effect: वैदिक ज्योतिष शास्त्र की गणना के मुताबिक शनि देव 4 नवंबर को मार्गी हो जाएंगे। जिसके शुभ प्रभाव से 5 राशि के जातकों को नौकरी और कारोबार में जबरदस्त आर्थिक उन्नति होगी। साथ ही शनि की पीड़ा से भी मुक्ति मिलेगी।

Shani Margi 2023 Lucky Zodiac Sign: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में शनि देव को न्याय का देवता कहा गया है। करते हैं जिस जातक की कुंडली में शनि विराजमान रहते हैं, उन्हें उनके कर्मों के आधार पर शुभ या अशुभ फलों की प्राप्ति होती है। ऐसा इसलिए क्योंकि शनि देव न्याय प्रिय कहे गए हैं। ज्योतिषीय दृष्टिकोण से शनि ग्रह का खास महत्व है। ये सभी ग्रहों में सबसे धीमी चाल चलते हैं। शनि देव एक राशि से दूसरी में प्रवेश करने के लिए ढाई साल का वक्त लेते है। शनि जब एक राशि के दूसरी में प्रवेश करता है तो उसे गोचर कहते हैं। शनि देव आगामी 4 नवंबर, 2023 को मार्गी होंगे। जिसके बाद से ये सीधी चाल चलना प्रारंभ कर देंगे। ऐसे में 4 नवंबर के बाद का समय 5 राशियों के लिए वरदान साबित हो सकता है। आइए जानते हैं कि 4 नवंबर से शनि देव मार्गी होकर किन राशियों के लिए उन्नति के मार्ग प्रशस्त करेंगे।

मकर राशि

मकर राशि शनि देव की प्रिय राशियों में से एक है। ऐसे में जब शनि देव 4 नवंबर, 2023 से मार्गी चाल में वापस आएंगे तो इस राशि के जातकों के अच्छे दिन शुरू हो जाएंगे। इस दौरान बिजनेस में खूब मुनाफा प्राप्त होगा। साथ ही निवेश का लाभ भी मिलेगा। इसके अलावा शनि देव की कृपा से नौकरी में प्रमोशन और वेतनवृद्धि का लाभ मिल सकता है। साथ ही साथ इस राशि से संबंधित जातकों को साढ़ेसाती की पीड़ा से मुक्ति मिलेगी। शनि देवा मार्गी होकर शुभ फल प्रदान करेंगे। पैतृक संपत्ति में इजाफा होगा। कुल मिलाकर शनि का मार्गी होना मकर राशि वालों के लिए अत्यंत शुभ है।

---विज्ञापन---

 

कुंभ राशि

कुभ राशि वालों के लिए 4 अक्टूबर को शनि का मार्गी होना अत्यंत शुभ साबित होगा। दरअसल शनि देव मार्गी होकर इस राशि के जातकों को अकूत धन लाभ कराएंगे। चूंकि शनि देव इस राशि के स्वामी हैं, इसलिए शनि देव मार्गी अवधि में इस राशि के जातकों पर मेहरबान रहेंगे। जिसके परिणामस्वरूप बिजनेस में जबरदस्त आर्थिक तरक्की देखने को मिलेगी। इसके अलावा नौकरी में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा। साथ ही साथ इस दौरान धन की कोई कमी नहीं रहेगी। ऐसे में कहा जा सकता है कि शनि का मार्गी होना कुंभ राशि वालों के लिए वरदान समान साबित होगा।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: नवरात्रि के चौथे दिन से शुरू हो जाएंगे तुला समेत 5 राशियों के राजसी सुख वाले दिन! एक महीने की अवधि साबित होगी वरदान

तुला राशि

शनि देव तुला राशि वालों की कुंडली में उच्च के होते हैं। ऐले में अक्सर इस राशि से संबंधित जातकों को शनि देव की कृपा प्राप्त होती रहती है, जब से न्यायप्रिय कार्य करते हैं। ज्योतिष शास्त्र के जानकारों के मुताबिक 4 नवंबर को होने वाला शनि का मार्गी परिवर्तन तुला राशि वालों के लिए शुभ फलदायी साबित होगा। अगर इस राशि के जातकों पर शनि की वक्र दृष्टि है तो उससे राहत मिलेगी। नौकरी में स्थान परिवर्तन के साथ-साथ सौलरी में बढ़ोतरी भी होगी। इसके अलावा इस दौरान बिजनेस में जबरदस्त मुनाफा प्राप्त होगा। अगर इस राशि के जातक कर्ज में हैं तो उन्हें इससे मुक्ति मिल सकती है। ओवरऑल शनि का यह मार्गी परिवर्तन तुला राशि वालों के लिए शुभ और लाभकारी रहेगा।

---विज्ञापन---

धनु राशि

ज्योतिषीय गणना के मुताबिक, धनु राशि के स्वामी ग्रह बृहस्पति हैं। शनि और गुरु ग्रह की आपस में मित्रता का भाव रहता है। ऐसे में शनि देव जब 4 नवंबर को मार्गी अवस्था में प्रवेश करेंगे तो इस दौरान धनु राशि वालों को विशेष लाभ प्राप्त होगा। दरअसल इस दौरान शनि देव की शुभ दृष्टि प्राप्त होगी। जिसके शुभ प्रभाव से बिजनेस में आर्थिक तरक्की और जॉब में प्रमोशन का लाभ प्राप्त होगा। जो जातक नौकरी की तलाश में हैं, उन्हें बेहतर ऑफर मिलेगा। इसके अलावा इस दौरान धन-दौलत में भी वृद्धि होगी।

वृषभ राशि

---विज्ञापन---

वैसे तो वृषभ राशि के जातकों पर शन देव की कृपा रहती ही है, लेकिन जब शनि मार्गी चाल शुरू कर देंगे तो इस दौरान विशेष धन लाभ प्राप्त होगा। शनि देव की कृपा से इस अवधि में नौकरी में प्रमोशन का लाभ मिलेगा। इसके अलावा कारोबार में खूब आर्थिक उन्नति होगी। साथ ही साथ इस दौरान कर्ज की समस्या से मुक्ति मिल सकती है। आकस्मिक धन लाभ के भी योग बनेंगे। पैतृक संपत्ति से धन लाभ होगा। नौकरी के लिए अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। कुल मिलाकर शनि मार्गी की अवधि में वृषभ राशि के जातकों को विशेष लाभ के साथ-साथ शुभ परिणाम प्राप्त होगा।

यह भी पढ़ें: कंगाल को भी अमीर बना सकता है मां दुर्गा का यह मंत्र, जिसने भी आजमाया वह हो गया सुखी-संपन्न

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर:यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

---विज्ञापन---
First published on: Oct 17, 2023 10:36 AM

End of Article
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola