Rahu Ketu Gochar 2025: ज्योतिष में राहु और केतु को छाया ग्रह माना गया है, जिनका कुंडली में खास महत्व है। राहु को जहां सिर का प्रतीक माना जाता है। वहीं केतु धड़ का प्रतीक हैं। वैदिक पंचांग की गणना के मुताबिक, राहु और केतु दोनों करीब 18 महीने में राशि परिवर्तन करते हैं। जब भी राहु-केतु की चाल बदलती है, तो उसका मिलाजुला प्रभाव 12 राशियों के ऊपर देखने को मिलता है। जहां शुभ फल के कारण व्यक्ति को हर सुख मिलता है। वहीं गोचर के अशुभ प्रभाव से जातक को शारीरिक और मानसिक दोनों तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
चलिए जानते हैं साल 2025 में किस दिन और किस समय राहु-केतु गोचर करेंगे। साथ ही आपको उन तीन राशियों के बारे में भी पता चलेगा, जिनके जातकों के लिए छाया ग्रह का ये गोचर शुभ नहीं रहने वाला है।
राहु-केतु राशि परिवर्तन 2025
वैदिक पंचांग के अनुसार, साल 2025 में राहु और केतु एक ही दिन एक ही समय पर राशि परिवर्तन करेंगे। 18 मई 2025, दिन रविवार को दोपहर 04:30 मिनट पर राहु शनि की राशि कुंभ राशि में और केतु सूर्य की राशि सिंह राशि में गोचर करेंगे।
राहु-केतु गोचर का राशियों पर प्रभाव
मेष राशि
राहु-केतु का 18 मई 2025 को राशि परिवर्तन करना मेष राशि के जातकों के लिए कुछ खास अच्छा नहीं रहने वाला है। उम्रदराज जातकों का स्वास्थ्य पहले के मुकाबले अधिक खराब हो सकता है। हाल ही में जिन लोगों ने नया काम शुरू किया है, उन्हें मन मुताबिक मुनाफा नहीं होगा, जिसके बाद वो बिजनेस को बंद करने के बारे में भी सोच सकते हैं। दुकानदारों के मुनाफे में कमी आएगी, जिसके कारण मानसिक तनाव बढ़ेगा। शादीशुदा जातकों के बीच लड़ाई होने की संभावना है।
ये भी पढ़ें- Chandra Gochar 2024: न्यू ईयर से पहले 3 राशियों को होगा तगड़ा मुनाफा! चंद्र ने किया गोचर
धनु राशि
कुंडली में राहु-केतु के कमजोर स्थिति में होने के कारण धनु राशि के जातकों के जीवन में विभिन्न परेशानियों का आगमन होगा। बिजनेसमैन यदि लंबे समय से कोई संपत्ति खरीदने के बारे में सोच रहे हैं, तो इस समय प्रॉपर्टी खरीदना सही नहीं रहेगा। उम्रदराज जातक मौसमी बीमारी के चपेट में आ सकते हैं। दुकानदार और कारोबारियों के मुनाफे में गिरावट आएगी, जिसके कारण उन्हें कुछ समय तक पैसों की कमी का सामना करना पड़ेगा।
कुंभ राशि
हाल ही में ऑफिस में जिन लोगों के पद में बढ़ोतरी हुई है, उन्हें नौकरी से निकाला जा सकता है। बिजनेसमैन की अहम डील समय पर पूरी नहीं हो पाएगी, जिससे समाज में कंपनी का नाम खराब होगा। शादीशुदा कपल के बीच प्यार की कमी होने से लड़ाई-झगड़े हो सकते हैं। सेहत से जुड़ी कोई समस्या 30 से अधिक उम्र के जातकों को परेशान कर सकती है।
ये भी पढ़ें- Video: राहु गोचर से इस राशि के लोगों को होगा तगड़ा मुनाफा, बेरोजगारों को मिलेगी नौकरी!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
लाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
21 hrs agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
1 day agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
3 days agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
4 days agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
6 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines