Rahu Ke Upay: आज ही करें राहु का यह उपाय, रातोंरात करोड़पति बना देगा

Rahu Gochar, Rahu Ke Upay, horoscope tips, jyotish tips

Image Credit: Commons.wikimedia.org

विज्ञापन

Rahu Ke Upay: वैदिक ज्योतिष में राहु और केतु को आभासी ग्रह या छाया ग्रह कहा गया है। ये दोनों ग्रह मनुष्य को उसके कर्मों का फल देते हैं। जिस प्रकार शनि न्यायाधीश की भूमिका निभाता है, उसी प्रकार ये व्यक्ति के संचित कर्मों को प्रारब्ध में बदलते हैं।

धार्मिक मान्यताओं के अनुासर राहु और केतु का स्वतंत्र व्यक्तित्व नहीं है। ये जिस भी ग्रह के साथ होते हैं, उसी के प्रभाव को कई गुणा बढ़ा देते हैं। इसी वजह से जब ये शुभ होते हैं तो सब अच्छा होता है। जब अशुभ भूमिका में आते हैं तो सब कुछ चौपट कर देते हैं।

विज्ञापन

क्या होता है शुभ राहु का असर

राहु का शुभ होना व्यक्ति को बुद्धिमान, साहित्यकार, दार्शनिक या गुप्त विद्याओं का जानकार बनाता है। बहुत बार यह राजयोग भी बनाता है जो व्यक्ति को सफलता के चरम शिखर पर ले जाता है।

अशुभ राहु देता है यह प्रभाव

यदि जन्मकुंडली में राहु अशुभ हो तो यह व्यक्ति को मतिभ्रम, मानसिक बीमारियां देता है। उसके बिना वजह दुश्मन बनते रहते हैं। ऐसा व्यक्ति गलत राह पर भी चल सकता है।

विज्ञापन

अशुभ राहु के लिए करें ये उपाय (Rahu Ke Upay)

राहु को अच्छा बनाए रखने के लिए कई उपाय बताए गए हैं। इन उपायों से शुभ राहु व्यक्ति को करोड़पति बना देता है। यदि राहु अशुभ हो तो उसका असर भी व्यक्ति के लिए लाभदायक बन जाता है।

विज्ञापन
  • ससुराल पक्ष से संबंध अच्छे रखें। कभी भी उन्हें नाराज होने का अवसर न दें।
  • मां सरस्वती की आराधना करें। मंगलवार को हनुमानजी का व्रत करना भी राहु के नेगेटिव असर को दूर करता है।
  • अपने ऑफिस में काम करने वाले चपरासी तथा स्वीपर आदि को महीने में एक-दो बार पैसे या कुछ गिफ्ट देते रहें। इससे अशुभ राहु भी शुभ असर देने लगता है।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ