इन 3 राशियों को मिलेगा 18 महीने तक भाग्य का साथ, राहु के कुंभ गोचर से होंगे मालामाल

Rahu Gochar Rashifal: राहु ग्रह का कुंभ राशि में प्रवेश 3 राशियों के लिए बेहद शुभ साबित होने वाला है। इन राशियों के जातकों को करियर, धन, और व्यक्तिगत जीवन में कई सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। राहु का यह गोचर इन राशियों के लिए नए अवसरों के द्वार खोलेगा और उन्हें जीवन में सफलता दिलाएगा। आइए जानते हैं, ये लकी राशियां कौन-सी हैं?

rahu-gochar-rashifal

Rahu Gochar Rashifal: वैदिक ज्योतिष में राहु को एक छाया ग्रह माना गया है। इस ग्रह का प्रभाव व्यक्ति के जीवन पर बहुत गहरा होता है। आमतौर पर इसे एक अशुभ ग्रह माना जाता है, लेकिन यह पूरी तरह सही नहीं हैं। राहु हमेशा अशुभ नहीं होते हैं। कुंडली में राहु ग्रह की सही स्थित से मनुष्य की काफी तरक्की होती है और वह बेहद मान-सम्मान पाता है। राहु ग्रह अभी मीन राशि में गोचर कर रहे है और वे मई 18, 2025 से कुम्भ राशि में गोचर करेंगे। इसके 18 महीने बाद वे मकर राशि में प्रविष्ट हो जाएंगे। इन 18 महीने के दौरान राहु 3 राशियों के लिए बहुत सकारात्मक सिद्ध होने वाले हैं। आइए जानते हैं ये 3 लकी राशियां कौन-सी हैं और इन 3 राशियों के जातकों के जीवन में क्या-क्या पॉजिटिव असर होने के योग हैं?

विज्ञापन

कुंभ राशि में राहु गोचर का सकारात्मक असर

मेष राशि

राहु आपमें निर्भीकता और हौसला बढ़ा देंगे। आप लक्ष्य पाने के लिए जोखिम लेने से नहीं डरेंगे। नौकरीपेशा जातकों को पदोन्नति या नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। व्यापारियों के लिए यह समय आर्थिक लाभ का है। निवेश करने के लिए यह अच्छा समय है। स्टूडेंट्स जातकों के लिए यह समय करियर में आगे बढ़ने का है। आपकी मेहनत और लगन रंग लाएगी। आपके काम की तारीफ़ होगी। यह समय रिश्तों को मजबूत बनाने का है। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। आप धार्मिक कार्यों में रुचि लेंगे, आपका आध्यात्मिक विकास होगा।

विज्ञापन

तुला राशि

तुला राशि के स्टूडेंट जातकों के लिए यह समय रचनात्मकता का है। आप अपनी कलात्मक प्रतिभा से सभी के चहेते बन सकते हैं। आपकी आय में वृद्धि होगी। व्यापारियों के लिए यह समय आर्थिक लाभ का है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। नए आय के स्रोत खुल सकते हैं। प्रेम और रोमांस के रास्ते आगे बढ़ेंगे। आप अपने साथी के साथ खूबसूरत पल बिताएंगे। आपको स्वास्थ्य का साथ प्राप्त होगा। आप स्वस्थ रहेंगे और ऊर्जावान महसूस करेंगे। आपको जीवन में कई नए अनुभव प्राप्त होंगे। समाज सेवा के कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी।

मीन राशि

मीन राशि के स्टूडेंट जातकों के लिए यह समय शिक्षा के लिए अच्छा है। आप उच्च शिक्षा प्राप्त कर सकते हैं। विदेश जाने के भी योग बन रहे हैं। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी जिससे आप अपने लक्ष्यों को आसानी से प्राप्त कर पाएंगे। यह समय करियर में बदलाव का है। पदोन्नति या वेतन वृद्धि के योग बन सकते हैं। लेकिन जो जातक नौकरी बदलना चाहते हैं, वे नई नौकरी या व्यवसाय शुरू कर सकते हैं। धन लाभ के योग बन सकते हैं। आप अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए दृढ़ संकल्पित रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ