Rahu Gochar: राहु को वैदिक ज्योतिष में काफी शक्तिशाली ग्रह माना गया है। वे 18 महीने पर राशि परिवर्तन करते हैं यानी प्रत्येक राशि में वे डेढ़ साल तक विराजमान रहते हैं। वर्तमान में राहु मीन राशि में गोचर कर रहे हैं। उन्होंने अपना अंतिम राशि परिवर्तन 30 अक्टूबर, 2023 को किया था। वे 18 मई, 2025 को मीन राशि के निकलकर कुंभ राशि में प्रविष्ट होंगे। तब तक 3 राशियों के जातकों को बेहद संभल कर रहने की आवश्यकता है।
छाया ग्रह राहु का राशियों पर असर
कर्क राशि:
कर्क राशि के जातकों को लगभग एक साल तक काफी संभलकर रहने की आवश्यकता है। राहु के नकारात्मक असर से आपमें आवेग और क्रोध बढ़ सकता हैं। नौकरीपेशा जातकों को आवेग में निर्णय लेने से हानि होने के योग हैं। व्यापार से जुड़े मसलों को टालने की प्रवृत्ति विकसित हो सकती है, जिसका अंतिम असर लाभ के मार्जिन और स्टाफ की असंतुष्टि के रूप में सामने आ सकता है।
कन्या राशि:
कन्या राशि के जातकों को 18 मई, 2025 तक खास रूप से सावधान रहने की जरूरत है। व्यापार से जुड़े जातकों को पार्टनरशिप बिजनेस में विशेष सतर्क रहने की आवश्यकता है। फिजूलखर्ची हद से ज्यादा बढ़ सकती है। यह आर्थिक संकट का कारण बन सकता है। नया निवेश करने से बचें। स्टूडेंट्स को खास रूप से सजग रहने के जरूरत है, क्योंकि उनमें आलस और टालमटोल की प्रवृत्ति बढ़ेगी, जो करियर के लिए नुकसानदेह हो सकती है।
वृश्चिक राशि:
वृश्चिक राशि के जातकों पर राहु के नकारात्मक असर से स्वभाव में अत्यधिक आत्मविश्वास बढ़ सकता है। इसलिए विशेष सतर्क रहने की जरूरत है। वे ऐसी गलतियां कर सकते हैं, जिसकी भरपाई शायद संभव न हो पाए। बिजनेस में धोखाधड़ी हो सकती है। धन हानि होने के योग हैं। घर में चोरी से हो सकती है। स्वभाव में क्रोध और ईर्ष्या का स्तर बढ़ने की संभावना है, जिसका लव लाइफ और रिश्तों पर नकारात्मक असर हो सकता है।
ये भी पढ़ें: मंगल हुए राहु दोष से मुक्त, पलटेगा 3 राशियों का भाग्य, बढ़ेगा बैंक बैलेंस, घर-गाड़ी के भी योग
ये भी पढ़ें: ग्रहों की ‘महापंचायत’ में ‘केतु की परेड’, 3 राशियों पर बेहद पॉजिटिव असर
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
स्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
10 hrs agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
16 hrs agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
2 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
3 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
4 days agoआज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
5 days agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 21 अक्टूबर 2026 का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines