---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

ग्रहों की ‘महापंचायत’ में ‘केतु की परेड’, 3 राशियों पर बेहद पॉजिटिव असर

Panchgrahi Yog: चंद्रमा के राशि परिवर्तन और गोचर से जीवन पर सबसे अधिक असर होता है। वृषभ राशि में चंद्रमा और अन्य 4 ग्रहों की युति से बने पंचग्रही योग का सभी राशियों पर खास असर होगा, लेकिन 3 राशियां सबसे अधिक लाभान्वित होंगी। आइए जानते हैं, ये 3 राशियां कौन-सी हैं और इन राशियों के जातकों पर क्या प्रभाव पड़ने की संभावना है?

---विज्ञापन---

Panchgrahi Yog: चंद्रमा वृषभ राशि में प्रविष्ट हो चुके हैं। इस राशि में पहले से ही सूर्य, बुध, गुरु और शुक्र विराजमान हैं। चंद्रमा के गोचर से इस राशि में बना यह दुर्लभ पंचग्रही योग कई मायनों में विशिष्ट है, क्योंकि ये सभी ग्रह ज्योतिष शास्त्र में बहुत शुभ माने गए हैं। चंद्रमा मन, भावना और जल तत्त्व के कारक ग्रह हैं। पृथ्वी के सबसे अधिक नजदीक होने के कारण मनुष्यों जीवन पर सबसे अधिक असर चंद्रमा का पड़ता है।

केतु की परेड

वृषभ राशि में बने सूर्य, बुध, गुरु और शुक्र और चंद्रमा की युति को ग्रहों की ‘महापंचायत’ कहा जा रहा है। यदि यूरेनस को भी इसमें शामिल कर लिया जाए, तो इस राशि में कुल 6 ग्रहों का संयोग हो रहा है, जो अत्यंत दुर्लभ है। हालांकि, वैदिक ज्योतिष में यूरेनस नवग्रहों में शामिल नहीं हैं। इस संयोग की सबसे बड़ी बात यह कि इन सभी ग्रहों की पंचम दृष्टि कन्या राशि में बैठे केतु पर पड़ रही है। यह एक प्रकार से यह केतु की परेड है। इन सभी ग्रहों की सम्मिलित दृष्टि से केतु के प्रभाव में काफी कमी आने की प्रबल संभावना है।

---विज्ञापन---

पंचग्रही योग का राशियों पर असर

कन्या राशि:

केतु का असर कम होने और पंचग्रही योग के प्रभाव से कन्या राशि के जातक काफी लाभान्वित होंगे। आपकी प्रसिद्धि में वृद्धि होगी, राजकीय मान-सम्मान प्राप्त हो सकता है। स्टूडेंट्स के करियर में तरक्की होने के योग हैं। उच्च शिक्षा से जुड़े जातक विशेष लाभ में रहेंगे। धन-संबंधी अटके हुए काम पूरे होंगे। व्यवसाय में विशेष मुनाफा होने के योग हैं। शादीशुदा जीवन खुशहाल रहेगा।

वृश्चिक राशि:

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह समय उनका भाग्योदय करने वाला सिद्ध हो सकता है। आर्थिक स्थिति काफी मजबूत होने के योग हैं। एक से अधिक स्रोतों से धन की आमद हो सकती है। कारोबार में नई डील होने से व्यापार में प्रगति होगी। नया निवेश करने के लिए यह समय उत्तम है। रोजगार के नए अवसर विकसित हो सकते हैं। बेरोजगारों को नौकरी मिलने के योग हैं। अविवाहितों का विवाह हो सकता है।

---विज्ञापन---

मीन राशि:

केतु के नकारात्मक असर के कम होने से मीन राशि के जातकों को बहुत राहत मिलेगी। शारीरिक रोग और कष्ट दूर होंगे। किसी भारी दुर्घटना का योग टल सकता हैं। मानसिक मजबूती आएगी। बिजनेस में तरक्की होने के प्रबल योग हैं। नौकरीपेशा जातकों को नई जिम्मेदारी मिल सकती हैं, धन लाभ के भी योग हैं। राजनीति से जुड़े लोग विशेष लाभान्वित हो सकते हैं। शेयर बाजार से अच्छा मुनाफा होने की संभावना है।

ये भी पढ़ें: Vat Savitri Vrat 2024: वट सावित्री की पूजा इन 2 सामग्रियों से रह सकती है अधूरी, करें ये उपाय

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Shani Jayanti 2024: शनि जयंती पर इन 5 उपाय से शनिदेव को करें प्रसन्न, नहीं घटेगा मान-सम्मान और धन!

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---

First published on: Jun 06, 2024 12:27 PM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

श्यामनंदन पिछले 20 से अधिक वर्षों से पत्रकारिता और कंटेंट क्रिएशन की दुनिया में सक्रिय हैं। वर्तमान में वे News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं, जहां उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को सटीक, सरल और उपयोगी जानकारी मिल सके। उन्होंने बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई की है और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से ज्योतिष का सांगोपांग अध्ययन किया है। वे इस क्षेत्र में गहरी विशेषज्ञता रखते हैं और स्वयं एक प्रगतिशील ज्योतिषविद हैं, जो साल 2015 से धर्म और ज्योतिष विषय पर लगातार लिख रहे हैं। धार्मिक परंपराओं, वैदिक ज्योतिष, ग्रह-गोचर, राशिफल, अंक ज्योतिष, वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र, व्रत-त्योहार, पूजा-पद्धति और आध्यात्मिक विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पहचान है। डिजिटल मीडिया, SEO और कंटेंट रणनीति की उन्हें गहरी और अच्छी समझ है।

संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 𝕀𝕟 ~ LinkedIn:
https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 𝕏 ~ Twitter/X: @Shyamnandan_K 𝔽 ~ facebook: https://www.facebook.com/shyamnandank73

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola