Rahu Gochar: इस वर्ष कई महत्वपूर्ण ग्रहों का गोचर हो रहा है। ये सभी गोचर देश और दुनिया की किस्मत को बदल कर रख देंगे। हाल ही में 17 जनवरी को शनि का गोचर हुआ, इसके बाद शनि 31 जनवरी को अस्त हो जाएगा। अब अप्रैल 2023 में गुरु का गोचर होगा जो गुरु-चांडाल योग बना रहा है। इन घटनाओं के कारण देश का भाग्य तो प्रभाव होगा ही, साथ में आम जनता पर भी इसका बड़ा असर पड़ेगा।
ज्योतिषाचार्य पंडित रामदास के अनुसार ग्रहों का यह गोचर देश और देशवासियों के लिए बड़ा परिवर्तन लेकर आएगा। इस वर्ष ऐसी कई घटनाएं देखने को मिल सकती हैं जो पहले नहीं हुईं। जानिए कैसा रहेगा इस वर्ष देश और देशवासियों का भाग्य और आने वाले वर्ष में हालात कैसे रहेंगे।
यह भी पढ़ें: लाल किताब के इन उपायों को करते ही रातोंरात बदलेगी किस्मत, जानिए कैसे करना है
शनि व अन्य ग्रहों का गोचर के चलते ऐसा रहेगा देश का भाग्य (Rahu Gochar)
ज्योतिष के अनुसार मार्च 2023 में मंगल का गोचर हो रहा है। इस गोचर के चलते देश के कई राज्यों में सरकार बदल सकती है। जिन भी राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं, वहां बड़ा उलटफेर देखने को मिल सकता है।
मंगल और शनि का गोचर तथा राहु और गुरु की युति के चलते देश में अशांति रहेगी। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार देश में कोई बड़ा आंदोलन भी देखने को मिल सकता है। हालांकि सरकार इन सभी पर आसानी से काबू पा लेगी। फिर भी इनकी वजह से देश में बड़ा हंगामा मच सकता है।
मार्च 2023 में मंगल गोचर कर मिथुन राशि में प्रवेश करेगा। इसके कारण देश की अर्थव्यवस्था में सुधार आएगा। उस वक्त जबकि दुनिया भर में मंदी रहेगी, देश में उत्साह और उन्नति का माहौल रहेगा। हालांकि इसी दौरान कच्चे तेल, सब्जियों तथा अन्य रोजमर्रा की वस्तुओं में तेजी आ सकती है। ऐसे में आम जनता की जेब पर बोझ पड़ेगा।
यह भी पढ़ें: ऐसे लोगों पर शनि हमेशा रहते हैं मेहरबान, 2023 में भी मिलेगी एक के बाद एक कई खुशखबरियां
आइटी और फाइनेंस सेक्टर से जुड़े लोगों को कुछ कठिनाईयों से जूझना पड़ सकता है। जबकि विज्ञान और शिक्षा के लिए यह वर्ष अच्छा रहेगा। शनि के गोचर के कारण बजट आम जनता के लिए कुछ उम्मीदें ला सकता है।
बारहवें भाव में राहु के गोचर के कारण गुरु राहु की युति बन रही है। ऐसे में देश में धर्म के नाम पर कुछ झगड़े देखने को मिल सकते हैं। धर्म को लेकर कई जगहों पर छिटपुट घटनाएं भी देखने को मिल सकती हैं। हालांकि कुल मिलाकर स्थिति नियंत्रण में ही रहेगी।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
आज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
9 hrs agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 21 अक्टूबर 2026 का राशिफल
1 day agoदशहरा पर 5 राशियों के लिए धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoकिन्हें होगा फायदा, किसे हो सकता है नुकसान, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoमेष, तुला समेत 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoशनिवार का दिन इन 4 राशियों के लिए रहेगा मुश्किल भरा, पढ़ें आज राशिफल
5 days agoनवरात्रि के छठे दिन कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoगुरुवार को इन 4 राशियों को मिल सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
7 days agoआज इन 5 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें 14 अक्टूबर 2026 का राशिफल
8 days agoवृषभ राशि वाले नवरात्रि में करें दुर्गा सप्तशी का पाठ, मिलेगा आर्थिक लाभ
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines