Rahu Gochar: राहु ग्रह को एक पापी ग्रह माना जाता है। पापी ग्रह होने के बावजूद भी राहु के गोचर का शुभ और अशुभ प्रभाव प्रत्येक व्यक्ति के जीवन पर पड़ता है। एक निश्चित अवधि के बाद राहु ग्रह का राशि और नक्षत्र परिवर्तन होता है। एक राशि में मात्र 18 माह तक राहु मौजूद रहते हैं।
वैदिक पंचांग के अनुसार, 5 जुलाई 2024 को राहु ने उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में गोचर किया था। जहां पर वह साल 2025 तक विराजमान रहेंगे। अगले साल 16 मार्च 2025 को शाम 6:50 मिनट पर राहु गुरु बृहस्पति के नक्षत्र पूर्वाभाद्रपद में गोचर करेंगे। 2025 में राहु के नक्षत्र परिवर्तन का प्रभाव 12 राशियों के लोगों की जिंदगी पर पड़ेगा। चलिए जानते हैं उन तीन राशियों के बारे में, जिनके लिए 2025 में राहु का नक्षत्र परिवर्तन खुशियां और सकारात्मकता की नई ऊर्जा लेकर आएगा।
ये भी पढ़ें- Kaalchakra Today: अब 12 राशियों के दुख-दर्द का होगा अंत! पंडित सुरेश पांडेय से जानें उपाय
मेष राशि
राहु के गुरु के नक्षत्र में प्रवेश करने से मेष राशि के लोगों को विशेष लाभ प्राप्त होगा। कारोबारियों का अध्यात्म की ओर झुकाव बढ़ेगा, जिससे मानसिक शांति मिलेगी। युवाओं को उच्च ज्ञान की प्राप्ति होगी, जिससे भविष्य में उन्हें विशेष फल की प्राप्ति हो सकती है। विदेशी कंपनी के साथ काम करने का सपना मेष राशि के लोगों का अगले साल तक सच हो सकता है। पुराने निवेश द्वारा आने वाले समय में अप्रत्याशित धन लाभ हो सकता है।
कर्क राशि
राहु के पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में आने से कर्क राशि के जातकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आने की संभावना है। साल 2025 में अप्रत्याशित धन लाभ होने के प्रबल योग हैं। युवाओं की पुरानी इच्छाएं पूरी हो सकती हैं। कारोबारियों का अध्यात्म की तरफ झुकाव बढ़ेगा, जिससे मन में चल रहे गंदे विचारों से छुटकारा मिलेगा। नई प्रॉपर्टी खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो जल्द ही ये सपना सच हो सकता है।
मीन राशि
2025 आरंभ होने से पहले मीन राशि के लोगों की आर्थिक स्थिति में सकारात्मक बदलाव आएगा। भाई-बहनों का हर काम में पूरा सहयोग प्राप्त होगा, जिससे घर में खुशियों का आगमन होगा। करियर में सफलता पाने के कई नए अवसर प्राप्त होंगे। नई नौकरी की तलाश में जुटे लोगों को मार्च तक शुभ समाचार मिल सकता है। जो लोग विदेश की किसी कंपनी के साथ व्यापार कर रहे हैं, अगले साल तक उनके बिजनेस का विस्तार होने की संभावना है।
ये भी पढ़ें- Ganesh Chaturthi 2024: मिट्टी नहीं इस चीज बनाएं गणेश जी की मूर्ति, घर में होगा धन की देवी मां लक्ष्मी का आगमन!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी वैदिक ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
मकर राशि वालों को होगी परेशानियां, 5 दिसंबर के बाद बिगड़ेगी सेहत
6 hrs agoआज इन 4 राशियों के लिए बन रहे धनलाभ के योग, पढ़ें बुधवार का राशिफल
8 hrs agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
1 day agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
1 day agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
1 day agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
2 days agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
3 days agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
3 days agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
3 days agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines