हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

Rahu Gochar 2025: मई में 18 तारीख से ये 3 राशियां रहेंगी परेशान! शनि की राशि कुंभ में छाया ग्रह राहु करेंगे गोचर

छाया ग्रह राहु मई माह में 18 तारीख को कुंभ राशि में गोचर करेंगे, जिसके स्वामी शनि देव हैं। राहु के इस राशि परिवर्तन से कुछ राशियों का भाग्योदय होगा तो कई जातक मानसिक रूप से परेशान रहेंगे। चलिए जानते हैं किन 3 राशियों के लिए ये गोचर संकट लेकर आ रहा है।

विज्ञापन
इन 3 राशियों को होगा भारी नुकसान!

नवग्रहों में से एक राहु को शास्त्रों में छाया ग्रह का स्थान दिया गया है, जो अप्रत्याशित घटनाओं और स्वप्न के कारक हैं। हर डेढ़ साल बाद राहु राशि गोचर करते हैं। वैदिक पंचांग की गणना के मुताबिक, इस साल 18 मई 2025 को दोपहर 4 बजकर 30 मिनट पर राहु कुंभ राशि में गोचर करेंगे, जहां पर वह करीब 18 माह तक रहेंगे। राहु के इस गोचर के अशुभ प्रभाव के कारण 18 मई 2025 से मेष, कुंभ और मीन राशि के जातक परेशान रहेंगे। चलिए जानते हैं इन तीनों राशियों के राशिफल के बारे में।

राहु गोचर का राशियों पर अशुभ प्रभाव

मेष राशि

राहु के इस गोचर का असर मेष राशि के जीवन पर होगा। विदेश यात्रा पर जाने का प्लान सही नहीं रहेगा। कारोबार से जुड़ा कोई भी बड़ा स्टेप इस समय न उठाएं। नहीं तो घाटा हो सकता है। घर में क्लेश रहेगा, जिसके कारण घूमने जाने का प्लान कैंसिल हो जाएगा। इसके अलावा परिवार के मुखिया की तबीयत भी खराब हो सकती है, जिसके चक्कर में अच्छा-खासा खर्चा होगा। कार खरीदने की सोच रहे हैं तो कुछ समय रुक जाइए।

ये भी पढ़ें- Mangal Ast 2025: मंगल अस्त का इन 3 राशियों की आर्थिक स्थिति पर पड़ेगा शुभ प्रभाव, मिलेगी रुकी हुई पेमेंट!

कुंभ राशि

राहु के इस गोचर का सबसे ज्यादा अशुभ प्रभाव कुंभ राशि के जातकों के ऊपर पड़ेगा। हायर स्टडी के लिए विदेश जाना सही नहीं रहेगा। कम्युनिकेशन स्किल में कमी आ सकती है। कारोबारियों को आर्थिक नुकसान हो सकता है। उम्रदराज जातक मानसिक रूप से परेशान रहेंगे। पैरों में दर्द की समस्या बनी रहेगी। कपल के रिश्ते में तनाव बढ़ेगा। इसके अलावा घर का माहौला भी तनावपूर्ण रहेगा।

मीन राशि

मेष और कुंभ के अलावा मीन राशि के लोगों के लिए भी राहु का ये गोचर सही नहीं रहेगा। पैसों की कमी की समस्या रहेगी, जिसके कारण कारोबारियों का मानसिक तनाव बढ़ेगा। उम्रदराज जातक पुरानी बीमारी के दर्द से त्रस्त रहेंगे। विवाहित जातकों का साथी संग रिश्ता टूट सकता है। कहीं निवेश करने की सोच रहे हैं तो कुछ वक्त रुक जाएं। खासकर संपत्ति खरीदने से बचें।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें