हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

8 जुलाई से इन 3 राशियों का जीना मुहाल? जीवन में होगा पापी ग्रह राहु का प्रवेश

Rahu Gochar 2024: वैदिक ज्योतिष के एक पापी ग्रह राहु सोमवार 8 जुलाई, 2024 से नक्षत्र परिवर्तन करने वाले हैं, जिसका अशुभ असर 3 राशियों पर पड़ने की संभावना है। आइए जानते हैं, ये 3 राशियां कौन-सी हैं और इन राशियों की जातकों के जीवन पर क्या नकारत्मक असर होने के योग बन रहे हैं?

विज्ञापन

Rahu Gochar 2024: वैदिक ज्योतिष के छाया ग्रह राहु के राशि और नक्षत्र परिवर्तन से मौसम, प्रकृति और सभी राशियों पर व्यापक असर होता है। वे सोमवार 8 जुलाई, 2024 को सुबह में 5 बजकर 41 मिनट पर उत्तर भाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश करने वाले हैं, जिसके स्वामी शनिदेव हैं। शनि के नक्षत्र में गोचर करने से राहु की अशुभता काफी बढ़ जाएगी। इसका असर यूं तो सभी राशियों पर पड़ेगा लेकिन, 3 राशियां बहुत ज्यादा प्रभावित होंगी। आइए जानते हैं, ये 3 राशियां कौन-सी हैं?

वैदिक ज्योतिष में राहु का महत्व

वैदिक ज्योतिष में राहु एक ऐसे ग्रह हैं, जो मन, मस्तिष्क और विचारों को सबसे अधिक प्रभावित करते हैं। यह ग्रह जब जातक (व्यक्ति) पर हावी होते हैं, तो जातक एक रिमोट कंट्रोल से संचालित व्यक्ति की तरह काम करते हैं। ज्योतिष शास्त्र में राहु को पापी ग्रह माना गया है। इनके अशुभ असर से जातक गलत, गैर-कानूनी और अवैध कर्मों में लिप्त हो सकते हैं। हठ, दुष्टता, विचारों में अस्थिरता, आलस, दरिद्रता, रुकावट, बाधा, झूठ, जुआ, समाज से बहिष्कार, सांप का जहर, चोरी, नीचता के कार्य आदि राहु के नकारात्मक कारकत्व हैं, वहीं प्रगतिशीलता, धार्मिक प्रवृत्ति, डिप्लोमेसी, इंजीनियरिंग, इंटरनेट, मोबाईल, अंतरिक्ष, पायलट, गंगा स्नान आदि इस ग्रह के शुभ कारकत्व हैं।

उत्तर भाद्रपद नक्षत्र में राहु गोचर का राशियों पर असर

कर्क राशि:

उत्तर भाद्रपद नक्षत्र में राहु गोचर का कर्क राशि के जातकों पर बहुत प्रतिकूल असर होने के योग हैं। मन बेचैन रहेगा, विचारों में अस्थिरता रहेगी। जीवन में आलस बहुत बढ़ जाएगा, जिसका असर सभी काम पर पड़ेगा। गलत निर्णय ले सकते हैं। धन की आमद घट सकती है। व्यापार में भारी नुकसान होने की संभावना है। स्टूडेंट्स जातकों के करियर की प्रगति रुक सकती है। अच्छे संस्थान में दाखिला होने में बाधाएं आएंगी। एग्जाम में फेल हो सकते हैं। पारिवारिक जीवन में कलह हो सकता है।

विज्ञापन

सिंह राशि:

सिंह राशि के जातकों के जीवन पर राहु के उत्तर भाद्रपद में गोचर करने से अलाभकारी असर होंगे। मानसिक दुर्बलता बढ़ेगी। आप काम में मेहनत करने जी चुरा सकते हैं। इससे काम बंद भी सकता है। व्यापरियों की डील बीच में ही टूट सकती है। वित्तीय संकट बढ़ने के योग हैं। काम-धंधे में अड़चनें पैदा होंगी। साझेदारी के बिजनेस में घाटा हो सकता है। पढ़ाई के लिए विदेश गए स्टूडेंट्स को देश वापस लौटना पड़ सकता है। संतान को कष्ट होने के योग हैं। आप भी स्वास्थ्य समस्याओं में घिर सकते हैं।

कन्या राशि:

कन्या राशि के जातकों के ऊपर राहु काफी कहर बरसा सकते हैं। आपके जीवन में भीषण नकारात्मक परिवर्तन आने के योग हैं। आपकी पद, प्रतिष्ठा और सामाजिक स्थिति गिरावट आएगी। आप पर लांछन लग सकते हैं। आर्थिक संकट बहुत गहरे हो सकते हैं। ऑफिस का माहौल आपके लिए नकारात्मक रह सकता है। कलीग से मनमुटाव और झगड़े हो सकते हैं। यह समय कारोबार में निवेश के लिए ठीक नहीं है। निजी रिश्तों में मुश्किलें बढ़ेंगी। दांपत्य जीवन में कटुता आ सकती है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: क्या आपके हाथ में भी बनी है ऐसी रेखा, खुल जाएगी किस्मत, लग सकती है करोड़ों की लॉटरी

ये भी पढ़ें: ये शुभ ग्रह हो जाते हैं खराब, सूर्यास्त के बाद भूल से भी किसी को न दें दूध, दही, हल्दी समेत ये 5 चीजें

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी और ज्योतिषीय मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola