Rahu Nakshatra Parivartan 2024: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक ग्रहों और राशियों का खास संबंध होता है और अगर इनमें किसी तरह का कोई बदलाव होता है तो इसका सीधा असर व्यक्ति के जीवन पर पड़ता है। ग्रहों का किसी राशि में प्रवेश करना या फिर नक्षत्र परिवर्तन करना भी व्यक्ति के जीवन पर खास असर डाल सकता है। आगामी दिनों में क्रूर ग्रह राहु अपना नक्षत्र परिवर्तन करने वाले हैं।
कुछ ही दिनों में राहु का नक्षत्र परिवर्तन
ग्रहों में सबसे क्रूर ग्रह माने जाने वाले राहु 8 जुलाई 2024 को शनि के उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश किया था, कुछ ही दिनों बाद अगस्त में राहु उत्तराभाद्रपद नक्षत्र के तीसरे पद में प्रवेश करने वाले हैं। 16 अगस्त 2024 को राहु नक्षत्र परिवर्तन करेंगे और 10 जनवरी 2025 तक इसी नक्षत्र में राहु विराजमान रहेंगे। इस दौरान 12 राशियों में से कुछ राशियों के लिए आगामी दिन लाभकारी रहने वाले हैं, आइए जानते हैं किन 3 राशियों को राहु नक्षत्र परिवर्तन से लाभ हो सकेगा।
मेष राशि
मेष राशि के लोगों के लिए आगामी दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। राहु नक्षत्र परिवर्तन से आपको करियर में सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा लोगों के लिए आय वृद्धि के नए योग बनेंगे। धन प्राप्ति के नए अवसर मिलेंगे। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। राहु नक्षत्र परिवर्तन से घर-परिवार में खुशनुमा माहौल बना रहेगा।
ये भी पढ़ें- शनि वक्री से इस राशि के लोगों के जीवन में आएगा भूचाल, धन हानि के बने प्रबल योग!
मकर राशि
मकर राशि के लोगों के लिए राहु नक्षत्र परिवर्तन लाभकारी रहेगा। आने वाले दिनों में आपको सफलता के लिए कई अवसर प्राप्त होंगे। कोर्ट-कचहरी के मामलों में आपको सफलता मिलेगी। करियर में नए मौके मिलेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार आ सकता है। जल्द धन की प्राप्ति हो सकती है। व्यापारियों और नौकरीपेशा लोगों को सफलता मिलेगी।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के लोगों के लिए राहु नक्षत्र परिवर्तन शुभ रहेगा। आपके काफी दिनों से रुके कार्य आज पूरे हो जाएंगे। परिवार के साथ संबंध में सुधार होगा। लव लाइफ में आपको सफलता मिल सकेगी। नौकरीपेशा लोगों का प्रमोशन हो सकता है। व्यापार में तरक्की के नए अवसर मिलेंगे।
ये भी पढ़ें- अगस्त में मेष समेत 5 राशियों के जातकों पर भारी संकट; शनि, राहु, सूर्य बना रहे हैं अशुभ योग
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी शास्त्रों पर आधारित है और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
लाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
7 hrs agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
1 day agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
3 days agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
4 days agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
6 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines