Rahu Gochar 2024: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में राहु ग्रह को पापी और छाया ग्रह माना गया है। पापी और छाया ग्रह होने के कारण राहु का नक्षत्र, राशि या चाल में बदलाव बेहद महत्वपूर्ण माना गया है। बता दें कि राहु का राशि या नक्षत्र परिवर्तन अधिकतम अशुभ होता है लेकिन कुछ हालात में शुभ हो जाता है। ज्योतिषियों के अनुसार, राहु पिछले साल यानी 2023 में ही मीन राशि में वक्री अवस्था में गोचर किया था। इस समय भी मीन राशि में विराजमान हैं। बता दें कि जब राहु मीन राशि में गोचर किया था उस समय उनका अंश बल 0 डिग्री थाा यानी इनका बल निष्क्रिय था।
ज्योतिषियों के अनुसार, अब राहु का अंश बल 12 डिग्री हो गया है साथ ही अगले कुछ दिनों बाद यानी 23 मई से राहु का बल 12 डिग्री से बढ़कर 18 डिग्री हो जाएगा। ऐसे में राहु महाबली हो जाएंगे और युवा अवस्था में प्रवेश कर जाएंगे। युवावस्था में प्रवेश करते ही कुछ राशि के युवाओं को लाभ ही लाभ मिलेगा। तो आज इस खबर में जानेंगे कि राहु के बाहुबली बनने से किन-किन राशि के युवाओं को लाभ मिलेगा।
धनु राशि
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस समय राहु आपकी राशि में महाबली योग बना रहे हैं। महाबली योग बनाकर चौथे भाव में विराजमान हैं। ऐसे में 1 जून तक धनु राशि वाले लोगों के जीवन में थोड़ा बहुत उतार-चढ़ाव आ सकता है। लेकिन 1 जून के बाद धनु राशि के लोगों को लाभ ही लाभ होगा। ऐसे में धनु राशि वाले लोगों जीवन में सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेगा।
घर-परिवार में खुशियां बनी रहेंगी। रिश्तों को लेकर चल रहे मनमुटाव दूर हो जाएगा। वाणी में मधुरता बनी रहेगी। कारोबारियों के लिए यह समय लाभदायक रहेगा। जो लोग सरकारी सेवा, राजनीति और कला से जुड़े हुए हैं उनको बहुत जल्द खुशखबरी मिल सकती है।
तुला राशि
23 मई से राहु का महाबली होना तुला राशि वाले लोगों के लिए काफी लाभकारी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि महाबली राहु इस समय तुला राशि में छठे भाव में हैं। ऐसे में तुला राशि वाले लोगों को कोर्ट-कचहरी जैसे मामलों से छुटकारा मिल सकता है। सभी तरह के कर्ज से मुक्ति मिल जाएगी। बैंक बैलेंस में बढ़ोतरी होगी।
जीवन में चल रहे उतार-चढ़ाव से मुक्ति मिलेगी। कार्यक्षेत्र में विस्तार होगा। परिवार में खुशियों का माहौल बनी रहेगी। सीनियर का सहयोग मिलेगा। करियर संबंधित अच्छी खुशखबरी मिल सकती है। राहु तुला राशि वाले लोगों के लिए बेहद शुभ माना जा रहा है।
कुंभ राशि
कुंभ राशि वाले लोगों के लिए राहु का युवावस्था में गोचर बहुत ही अनुकूल साबित हो सकता है। क्योंकि राहु कुंभ राशि वाले लोगों के धन के भाव में गोचर करने वाले हैं। बता दें कि इस समय मीन राशि में मंगल देव भी विराजमान हैं और अंगारक योग बना रहे हैं।
ऐसे में कुंभ राशि वाले लोगों को 10 जून तक शुभ नहीं रहेगा। लेकिन 10 जून के बाद करियर में अचानक बदलाव देखने को मिलेगा। जो लोग स्टॉक मार्केट या शेयर मार्केट में निवेश किए हैं उन्हें लाभ ही लाभ होगा। परिवार में सुख-शांति का माहौल बनी रहेगी।
यह भी पढ़ें- 15 जून से पहले 3 राशियों को नहीं होगी धन की कमी, समाज में खूब कमाएंगे नाम
यह भी पढ़ें- मोहिनी एकादशी पर दैत्य गुरु करने जा रहे हैं राशि परिवर्तन, 3 राशियों को होगा जबरदस्त लाभ
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिषीय मान्यताओं पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
कुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
12 hrs agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
20 hrs agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
1 day agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
1 day agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
1 day agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
3 days agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines