Rahu Dosh ke Upay: ज्योतिष शास्त्र में खराब राहु यानी राहु दोष को कुंडली का एक बहुत बड़ा दोष माना गया है। राहु बाधा के कारण जीवन में परेशानियों का अंबार लग सकता है। कोई भी काम ढंग से नहीं हो पाता है, अड़चनें पर अड़चनें आती हैं। साथ ही, शारीरिक और मानसिक परेशानियां जीवन को दुश्वार बना देती हैं। आइए जानते हैं, खराब राहु के लक्षण क्या हैं और इसे दूर करने के वास्तु उपाय क्या हैं?
खराब राहु के लक्षण
कुंडली में जब राहु दोष होता है, तो धन हानि के साथ-साथ शारीरिक-मानसिक व्याधियां जीवन को जटिल बना देती हैं। आइए जानते हैं, खराब राहु के कारण जीवन में क्या-क्या लक्षण दिखते हैं?
1- यदि आपके हाथ के नाखून अपने आप टूट रहे हैं, तो सचेत हो जाएं, क्योंकि यह इस बात का संकेत है कि कुंडली में राहु खराब स्थिति में है।
2- यदि आपका परिवार के सदस्यों और दोस्तों के साथ रिश्ते खराब होते जा रहे हैं, तो इसे इग्नोर न करें। यह राहु दोष की वजह से हो सकता है।
3- यदि आप बार-बार बीमार पड़ रहे हैं, तो यह भी खराब राहु का लक्षण हो सकता है। अक्सर राहु दोष से मस्तिष्क के रोग, त्वचा संबंधी रोग, कैंसर, गठिया और हड्डियों से संबंधित रोग या फ्रैक्चर, हृदय रोग आदि होने लगते हैं।
4- यदि आपको अच्छे से नींद नहीं आती है या बार-बार नींद टूट जाती है, तो यह राहु दोष के वजह से हो सकता है।
5- राहु दोष के कारण व्यक्ति ड्रग्स या अन्य नशे की लत का बुरी तरह से शिकार हो सकता है।
6- यदि आपके घर में वाशरूम या टॉयलेट गंदा या टूटा हुआ है, तो यह भी राहु दोष का संकेत देता है।
7- घर में कांच के बर्तनों का बार-बार टूटना भी खराब राहु के लक्षण हैं। रोजाना नई-नई परेशान करने वाली घटनाओं का होना भी खराब राहु का संकेत है।
राहु दोष दूर करने के वास्तु उपाय
यदि आप ऊपर बताए लक्षणों से ग्रसित हैं, तो आप भी राहु बाधा से पीड़ित हो सकते हैं। आप यहां बताए गए कारगर वास्तु उपायों को अपनाकर इस बाधा से मुक्ति पा सकते हैं।
चांदी का टुकड़ा
राहु दोष से पीड़ित लोगों को हमेशा चांदी का टुकड़ा अपने पास रखना चाहिए। ज्योतिष मान्यता के अनुसार, इससे राहु का अशुभ प्रभाव शुभ प्रभाव में बदल जाता है।
कुत्ते को बिस्किट खिलाएं
राहु के नकारात्मक प्रभाव को सकारात्मक बनाने के लिए कुत्ते को रोटी या बिस्किट खिलाएं। कहा जाता है कि ऐसा करने से बिगड़े काम बनने लगते हैं।
ये भी पढ़ें: Vastu Tips: क्या आप भी घर में झाड़ू रखते हैं यहां? कभी दूर नहीं होगी रुपयों-पैसों की तंगी
लाल चंदन का टीका लगाएं
हर दिन स्नान, ध्यान और नियमित पूजा के बाद लाल चंदन का टीका लगाने से राहु दोष व्यक्ति को परेशान नहीं करता है। स्नान जल में थोड़ा गंगा जल डाल कर स्नान करने से विशेष लाभ होता है।
ये भी पढ़ें: Vastu Tips: भूल से भी इस दिशा में न रखें डस्टबिन, हो जाएंगे कंगाल
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिषीय मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
कुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
15 hrs agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
23 hrs agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
1 day agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
1 day agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
1 day agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
3 days agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines