Putrada Ekadashi ke Upay: पौष माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी को पुत्रदा एकादशी कहा जाता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन व्रत करने से निसंतान दंपतियों को संतान प्राप्त होती है। विधिपूर्वक इस व्रत को करने वाले भक्तों के जीवन के समस्त कष्ट भी दूर हो जाते हैं।
ज्योतिषाचार्य मोहर सिंह लालपुरिया के अनुसार शास्त्रों में कई उपाय बताए गए हैं। यदि एकादशी पर इन उपायों को किया जाए तो व्यक्ति अपने समस्त कष्टों से पीछा छुड़ा सकता है। जानिए इन उपायों के बारे में
यह भी पढ़ें: आज इनमें से एक भी उपाय कर लिया तो वारे न्यारे हो जाएंगे
पुत्रदा एकादशी पर करें ये उपाय (Putrada Ekadashi ke Upay)
पुत्रदा एकादशी के दिन बच्चे के ललाट पर केसर का तिलक लगाएं। साथ ही किसी गरीब व्यक्ति को भी पीला कपड़ा दान करें। इस उपाय से बच्चे का भविष्य उज्ज्वल बनता है और उसकी बुद्धि भी तीव्र होती है।
निसंतान दंपत्ति यदि संतान पाना चाहते हैं तो उन्हें एकादशी का यह उपाय अवश्य करना चाहिए। पुत्रदा एकादशी पर शुभ मुहूर्त में घर में मंदिर में एक साफ व पवित्र स्थान पर सफेद बिना सिला कपड़ा बिछाएं। इस पर भगवान बालकृष्ण का चित्र या प्रतिमा रखें। उनकी विधिवत पूजा-अर्चना करें। इसके बाद वहीं पर बैठकर गोपाल संतान स्रोत का 108 बार पाठ करें। भगवान से संतान देने की भी प्रार्थना करें। इस उपाय से संतान की प्राप्ति होती है।
यदि आप धन-संपत्ति और मान-सम्मान पाना चाहते हैं तो पुत्रदा एकादशी के दिन मां लक्ष्मी और गणेश जी की पूजा करें। पूजा के बाद उन्हें चढ़ाया गया प्रसाद खुद के प्रयोग में लें। साथ ही गरीबों को भी यथासंभव भोजन, वस्त्र आदि दान करें।
यह भी पढ़ें: एकादशी पर करें ये उपाय तो खरीद पाएंगे खुद की प्रोपर्टी, यह है तरीका
इस बार एकादशी पर सोमवार है, अतः इस दिन भगवान शिव का अभिषेक करना भी विशेष रूप से लाभदायक होगा। यदि आप अपनी कोई मनोकामना पूर्ण करना चाहते हैं तो इस दिन किसी मंदिर में जाकर गंगाजल और कच्चा दूध मिलाकर शिवलिंग पर चढ़ाएं। वहीं पर बैठकर महामृत्युंजय मंत्र का जप करें। इससे आपकी इच्छा अवश्य पूरी होगी।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
गुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
8 hrs agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
1 day agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
2 days agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
4 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
5 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoआज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines