Vastu Tips : पर्स में इन 3 चीजों को रखने से बदल जाएगी किस्मत, कभी नहीं होगी धन की कमी

Purse Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में घर से लेकर कार, ऑफिस और पर्स आदि से जुड़े नियमों के बारे में बताया गया है। आज हम आपको पर्स से जुड़े वास्तु नियमों के बारे में बताएंगे, जिससे आपको माता लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होगी। इसके अलावा जीवन में आपको कभी भी धन की कमी नहीं होगी।

Purse Vastu Tips
विज्ञापन

आज हम आपको पर्स से जुड़े कुछ वास्तु नियमों के बारे में बताएंगे। इन नियमों को फॉलो करने से कभी भी आपको धन की कमी नहीं होगी। इसके अलावा मां लक्ष्मी की विशेष कृपा भी आप पर हमेशा बनी रहेगी। तो आइए जानते हैं उन वास्तु टिप्स के बारे में.

विज्ञापन

पर्स में कौन सी चीजें रखनी चाहिए?

1. वास्तु शास्त्र के अनुसार, पर्स में चावल रखना शुभ होता है। आप अपने पर्स में चावल के 2 से 3 दाने रख सकते हैं। इससे मां लक्ष्मी खुश होती हैं। साथ ही अपने भक्तों की हर इच्छा पूरी करती हैं। इसके अलावा व्यक्ति को फिर कभी भी अपने जीवन में आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ता है।

विज्ञापन

2. वास्तु नियमों के अनुसार कमल के बीज अपने साथ रखना बहुत शुभ होता है। दरअसल कमल के बीज माता लक्ष्मी को बहुत ज्यादा प्रिय होते हैं। इसलिए जो लोग अपने पर्स में कमल के बीज रखते हैं उन्हें कभी भी धन की कमी नहीं होती है। इसके अलावा उन पर हमेशा मां का आशीर्वाद बना रहता है।

3. हिंदू धर्म में माता लक्ष्मी को धन की देवी कहा जाता हैं। इसलिए जिन लोगों को धन की समस्या रहती हैं उन्हें मां की उपासना करनी चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार, मां लक्ष्मी को कौड़ियां बहुत प्रिय हैं। इसलिए जो लोग अपने पर्स में कौड़ियां रखते हैं उन्हें कभी भी धन की कमी नहीं होती है।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धर्मग्रंथों पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ