Punarphoo Yoga: द्रिक पंचांग के अनुसार, मंगलवार 12 मई, 2026 की शाम में 7 बजकर 24 मिनट पर चंद्रमा कुंभ राशि से निकल कर मीन राशि में प्रवेश करेंगे. मीन राशि में चंद्रमा के इस गोचर से उनकी युति वहां पहले से बैठे शनि ग्रह से होगी. शनि के साथ चंद्रमा की युति को ज्योतिष शास्त्र में ‘विष दोष’ या ‘विष योग’ कहते हैं. इसे ‘पुनर्भू योग दोष’ या पुनर्भू दोष’ भी कहा जाता है. ज्योतिषाचार्य हर्षवर्द्धन शांडिल्य बताते हैं कि चूंकि चंद्रमा मन-मस्तिष्क के कारक हैं, इसलिए इस योग का सबसे अधिक बुरा असर व्यक्ति के सोच और विचार पर पड़ता है. इससे भावनात्मक अस्थिरता और संघर्षों का सामना करना पड़ता है. जहां तक जीवन की बात है, तो इससे काम में देरी और बाधाएं उत्पन्न होती हैं, विशेषकर विवाह, करियर और पार्टनरशिप से जुड़े मामलों में. 12 मई से बनने वाला यह योग यूं तो सभी राशियों को प्रभावित करेगा, लेकिन 3 राशियों के जातकों के लिए यह बेहद नेगेटिव इम्पैक्ट वाला साबित हो सकता है.
यह भी पढ़ें: Lucky Body Signs: शरीर के ये संकेत बताते हैं कौन बनेगा अमीर, किसे करना होगा संघर्ष; जानें सामुद्रिक शास्त्र का रहस्य
मेष राशि (Aries)
मेष राशि के जातकों के लिए विष योग या पुनर्भू योग का असर बेहद नकारात्मक साबित होने के योग दर्शा रहा है. आर्थिक अस्थिरता बढ़ने के प्रबल योग हैं. अचानक भारी खर्च हो सकता है, जिससे जेब खाली हो सकती है. बचत खत्म होने से आगे के कामकाज पर बुरा असर होगा. प्रगति पर चलता हुआ काम अचानक ठप्प पड़ जाएगा. किसी अपने और भरोसे के आदमी से धोखा मिल सकता है. पार्टनरशिप के काम में कोई बड़ा नुकसान झेलना पड़ सकता है. व्यापार में सहयोगी धोखा दे सकते हैं. जीवन की इन परेशानियों से से मानसिक तनाव बहुत बढ़ सकता है और मन भीतर तक टूट सकता है.
तुला राशि (Libra Rashi)
तुला राशि के जातकों के लिए चंद्र-शनि की युति का यह योग जीवन में विवाद को उत्पन्न कर सकता है. किसी से पैसे के लेनदेन को लेकर झगड़े हो सकते हैं. आपका मामला पुलिस से लेकर कोर्ट-कचहरी पहुंच सकता है. इससे निपटने में भारी धन भी खर्च हो सकता है. जॉब में लगे को विशेष सतर्क रहने की जरूरत है. बॉस या सीनियर कलीग से डांट लग सकती है या आप अपमानित भी हो सकते हैं. परिवार में भी छोटी बात बड़ा झगड़ा बन सकती है, माता-पिता और भाई-बहन से बहस घर में तनाव बढ़ेगा. पत्नी के साथ भी मतभेद हो सकते हैं. ऐसे हालात में कोई अवांछित निर्णय लेने से बचें, क्योंकि आपका गलत फैसले भविष्य में भारी नुकसान दे सकते हैं.
यह भी पढ़ें: Panchank Yog: शुक्र-शनि का पंचांक योग बरसाएगा धन, भर जाएगी इन 5 राशियों की खाली तिजोरी
मकर राशि (Makar Rashi)
मकर राशि वालों के लिए चंद्रमा और शनि की यह घातक युति भारी परेशानी का सबब बन सकती है. मानसिक दबाव और निरंतर संघर्ष से जीवन में अशांति बढ़ेगी. इसका हर काम-काज पर नेगेटिव असर होगा. जीवन तनावपूर्ण रह सकता है. वर्क प्लेस पर आपके विरोधी काफी एक्टिव हो सकते हैं, जो आपकी इमेज को बिगाड़ने की पूरी कोशिश करेंगे. आपको क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा, वरना विवाद और झगड़े के कारण कोर्ट-कचहरी या पुलिस के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं. लेकिन सबसे बुरा असर मैरिड लाइफ पर पड़ सकता है. पति-पत्नी के बीच दूरी बढ़ सकती है. रिश्तों में कड़वाहट आने से बच्चों पर भी बुरा असर पड़ सकता है.
यह भी पढ़ें: Kudali Reading Tips: कुंडली में हैं यदि ये योग, आप भी बन सकते हैं मशहूर तांत्रिक और गुप्त विद्या एक्सपर्ट
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
नरक चतुर्दशी पर राशि अनुसार जलाएं दीपक? पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
2 hrs agoमेष से लेकर मीन तक कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
6 hrs agoधनतेरस पर कई राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज इन 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल
2 days agoमकर राशि वालों को होगी परेशानियां, 5 दिसंबर के बाद बिगड़ेगी सेहत
3 days agoआज इन 4 राशियों के लिए बन रहे धनलाभ के योग, पढ़ें बुधवार का राशिफल
3 days agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
4 days agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
4 days agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
4 days agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines