Pradosh Vrat Ke 5 Upay: पंचांग के अनुसार, आज पौष कृष्ण त्रयोदशी है। ऐसे में आज यानी 9 जनवरी (मंगलवार) को भक्त भगवान शिव की कृपा पाने के लिए प्रदोष व्रत रखेंगे। मान्यतानुसार, विधिवत प्रदोष व्रत रखने से शिवजी की कृपा प्राप्त होती है। वैसे तो भोलेनाथ की कृपा पाने के लिए कई उपाय किए जाते हैं, लेकिन खास उपायों को करने से से उनकी असीम कृपा प्राप्त की जा सकती है। आइए जानते हैं प्रदोष व्रत पर किए जाने वाले खास उपायों के बारे में।
प्रदोष व्रत के 5 उपाय
पौष कृष्ण प्रदोष व्रत पर आज नहाकर के साफ कपड़े पहने और फिर शिवजी को कम के कम एक लोटा जल अर्पित करें। ऐसा करते वक्त ‘ओम् नमः शिवाय’ का मन ही मन जाप करते रहें। इसके अलावा महामृत्युंजय मंत्र का भी जाप कर सकते हैं। आप चाहें तो शिवलिंग पर पंचामृत भी अर्पित कर सकते हैं।
प्रदोष व्रत के दिन शिवजी का अभिषेक (रुद्राभिषेक) करना शुभ माना गया है। ऐसे में किसी योग्य पंडित जी की सहायता से ऐसा कर सकते हैं। भगवान शिव जी की कृपा पाने के लिए अभिषेक बेहद खास है। रुद्राभिषेक से सभी प्रकार के शरीरिक और मानसिक कष्ट दूर हो जाते हैं।
मासिक शिवरात्रि का व्रत सुंदर और गुणवान जीवनसाथी की प्राप्ति के लिए भी किया जाता है। ऐसे में जो पुरुष ऐसी कामना रखते हैं वे ‘पत्नीं मनोरमां देहि मनो वृत्तानुशारिणीम् तारिणीं दुर्ग संसार सगरस्य कुलोद्भावां’ इस मंत्र का कम से कम 108 बार जाप करें।
दांपत्य जीवन में खुशहाली के लिए प्रदोष काल (शाम का वक्त) में मां पार्वती को श्रृंगार की वस्तुएं अर्पित करें। ऐसा करने से शादीशुदा जिंदगी से जुड़ी जो भी मनोकामना है, वो मां पार्वती की कृपा से पूरी होंगी।
योग्य और मन के अनुकूल वर (जीवनसाथी) की प्राप्ति के लिए गौरी स्तुति- ‘जय जय गिरिवार राजकिशोरी’ का पाठ करें। कहा जाता है कि इस स्तुति का पाठ माता सीता ने भी किया था। गौरी स्तुति का पाठ कम से कम 11 बार करें।
यह भी पढ़ें: प्रदोष व्रत के दिन क्या करें क्या न करें? जानिए
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
नवरात्रि के छठे दिन कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
7 hrs agoगुरुवार को इन 4 राशियों को मिल सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज इन 5 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें 14 अक्टूबर 2026 का राशिफल
2 days agoवृषभ राशि वाले नवरात्रि में करें दुर्गा सप्तशी का पाठ, मिलेगा आर्थिक लाभ
3 days agoआज इन 4 राशियों को मिल सकता है आर्थिक लाभ, पढ़ें 13 अक्टूबर का राशिफल
3 days agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 12 अक्टूबर 2026 का राशिफल
4 days agoआज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
5 days agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
5 days agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines