Numerology Comparison: Narendra Modi और Mamata Banerjee, दोनों ही राजनीति के सबसे प्रभावशाली चेहरे हैं. हालांकि, जब भी ये दोनों नेता आमने-सामने आते हैं तो मुकाबला सिर्फ राजनीति का नहीं, बल्कि स्वभाव, व्यक्तित्व, भाग्य और नेतृत्व क्षमता आदि का भी देखने को मिलता है. लेकिन आज हम राजनीति नहीं, बल्कि इन दोनों नेताओं के मूलांक के बारे में जानेंगे.
क्या आपने कभी सोचा है कि अंक ज्योतिष के अनुसार इन दोनों नेताओं में किसका मूलांक ज्यादा शक्तिशाली है? दोनों में से किसके सितारे वक्त-वक्त पर साथ देते हैं? कौन अधिक लकी और असली Winner है? आदि-आदि. यदि नहीं, तो यहां पर आप पीएम नरेंद्र मोदी और ममता बनर्जी के मूलांक और उनसे जुड़े रहस्यों के बारे में जानेंगे, जो उनकी राजनीतिक यात्रा और निजी जीवन को प्रभावित करते हैं.
पीएम नरेंद्र मोदी और ममता बनर्जी का मूलांक
पीएम नरेंद्र मोदी का जन्म 17 सितंबर 1950 को हुआ है, जिस हिसाब से उनका मूलांक 8 है. वहीं, ममता बनर्जी की डेट ऑफ बर्थ 5 जनवरी 1955 है, जिस हिसाब से उनका मूलांक 5 है. इन दोनों ही मूलांक का अंक ज्योतिष शास्त्र में खास महत्व है और दोनों को ही बेहद शक्तिशाली माना जाता है. शास्त्र में बताया गया है कि कोई भी मूलांक एक-दूसरे से कमजोर-शक्तिशाली, लकी-अनलकी या Winner-Loser नहीं होता है, बल्कि उनका प्रभाव महत्वपूर्ण होता है जो कि व्यक्ति के जीवन के विभिन्न पहलुओं पर पड़ता है.
मूलांक 8 और 5 का महत्व
मूलांक 8 के स्वामी शनि महाराज हैं, जिन्हें कर्म, न्याय, मेहनत और स्थिरता का प्रतीक माना जाता है. वहीं, मूलांक 5 का प्रतिनिधित्व ग्रहों के राजकुमार यानी बुध देव करते हैं, जो कि बुद्धि, त्वचा और व्यापार के कारक हैं.
ये भी पढ़ें- Best Zodiac Matches: कौन सी राशियां एक-दूसरे के लिए Perfect होती हैं? देखें राशि मैचिंग की पूरी लिस्ट
मूलांक 8 वालों की विशेषताएं
- ये लोग बहुत अनुशासित होते हैं, जो कल के भरोसे नहीं बैठते हैं और आज हर काम को पूरा करने का प्रयास करते हैं.
- ये न्यायप्रिय होते हैं, जो कभी किसी के साथ गलत नहीं करते हैं.
- इनके अंदर धैर्य बहुत होता है, जो इनकी सबसे बड़ी शक्ति है.
- ये बहुत मेहनती होते हैं. ये अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए हर संभव प्रयास करते हैं.
मूलांक 5 वालों की विशेषताएं
- ये लोग बहुत बुद्धिमान होते हैं, जो हर मुश्किस से आसानी से बाहर निकल जाते हैं.
- ये बोलने में माहिर होते हैं, जिसके कारण सामने वाले व्यक्ति को अपनी बातों से जल्दी सहमत करा लेते हैं.
- इनके अंदर हर परिस्थिति में खुद को ढालने की शक्ति होती है, जिसके कारण ये हर परिस्थिति में विजय प्राप्त करते हैं.
- ये रिस्क लेने या बड़े फैसले लेने से डरते नहीं हैं, जिसके कारण इनका प्रभावशाली व्यक्तित्व उजागर होता है.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
पितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
20 hrs agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
23 hrs agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
2 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
3 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
4 days ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
4 days agoसोमवार के दिन इन 5 राशियों को मिलेगा धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoधनु राशि के लिए जरूरी उपाय, इन्हें करने से मिलेगा भाग्य का साथ
5 days agoसिंह राशि के लिए सलाह, इन उपायों को करने से बढ़ेगा मान-सम्मान
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines