Pluto Retrograde 2025: प्लूटो मतलब यम ग्रह 4 मई 2025 रविवार को 6 बजकर 52 मिनट पर कुंभ राशि में वक्री हो जाएंगे। ये 14 अक्टूबर 2025 मंगलवार की सुबह 11 बजकर 12 तक इसी अवस्था में रहेंगे। करीब 163 दिनों तक प्लूटो वक्री अवस्था में रहेंगे। यह ट्रांजिट कुछ खास राशियों के लिए सतर्कता का संकेत लेकर आया है।
हेल्थ, एक्सिडेंट, मेंटल स्ट्रेस और अचानक आने वाली परेशानियों के लिहाज से यह समय चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है। अगर आप इन 4 राशियों में से किसी एक से ताल्लुक रखते हैं, तो आने वाले हफ्तों में आपको संभलकर रहना जरूरी है। जानिए कौन सी हैं वो राशियां जिन पर प्लूटो की वक्री चाल का सबसे ज्यादा नेगेटिव असर पड़ सकता है।
वृषभ राशि
इस ट्रांजिट का सीधा असर आपके करियर और पब्लिक इमेज पर पड़ सकता है। अचानक कोई विवाद या ऑफिस में पॉलिटिक्स आपको परेशान कर सकती है। बॉस से मतभेद हो सकता है या ऐसा लग सकता है कि आपके टैलेंट को पहचान नहीं मिल रही है। हेल्थ की बात करें तो हड्डी, जोड़ों से जुड़ी परेशानी आपको देखने को मिल सकती है। मशीनरी से जुड़ी चोट भी आपको लग सकती है। इस दौरान फाइनेंशियल प्लानिंग भी बहुत जरूरी होगी वरना खर्चे अचानक बढ़ सकते हैं। रिलेशनशिप में अहंकार या कम्युनिकेशन गैप चीजें बिगाड़ सकता है, इसलिए शांत रहना सबसे अच्छा होगा।
सिंह राशि
आपके लिए ये समय इमोशनली रूप से बहुत टफ हो सकता है। हेल्थ वाइज माइग्रेन, दिल या आंख से जुड़ी दिक्कतें बढ़ सकती हैं और अगर आप गाड़ी चलाते हैं या बाहर बहुत एक्टिव रहते हैं, तो चोट या एक्सिडेंट के योग भी बन रहे हैं। प्रोफेशनल लाइफ में जो लोग पार्टनरशिप में काम कर रहे हैं, उन्हें मतभेद या अलगाव झेलना पड़ सकता है। अगर आप रिलेशन में हैं, तो छोटी-छोटी बातों पर झगड़ा बड़ा बन सकता है, जिससे रिश्ते में दूरी आ सकती है। इस दौरान कोई बड़ा डिसीजन न लें क्योंकि चीजें क्लियर नहीं होंगी।
वृश्चिक राशि
ये ट्रांजिट आपको अंदर से हिला सकता है। इस समय आपको अकेलापन या स्ट्रेस बहुत ज्यादा फील हो सकता है। पुरानी बीमारियां या स्किन-ब्लड से जुड़े हेल्थ इशूज भी उभर सकते हैं। करियर में आप कुछ नया करना चाहेंगे लेकिन मोटिवेशन की कमी महसूस हो सकती है। घर-परिवार के मामलों में भी किसी बात को लेकर टेंशन बढ़ सकती है। इमोशनली आप खुद को थोड़ा कटा-कटा महसूस कर सकते हैं, इसलिए अपनों से बात करते रहना जरूरी होगा।
कुंभ राशि
प्लूटो आपकी अपनी ही राशि में वक्री हो रहा है, इसलिए इसका असर सबसे ज्यादा आप पर दिखेगा। इस दौरान आपको अचानक चोट लगने, एक्सीडेंट होने या हेल्थ से जुड़ी कोई सीरियस दिक्कत आने की आशंका है। खासकर अगर आप पहले से किसी तरह की ब्लड प्रेशर या नर्व से जुड़ी परेशानी से जूझ रहे हैं तो आपको और सावधान रहने की जरूरत है। करियर में भी आप बहुत कुछ बदलने की सोच सकते हैं लेकिन यह समय फैसले लेने का नहीं है। पैसों को लेकर मन में बहुत टेंशन आ सकती है और इन्वेस्टमेंट से नुकसान भी हो सकता है। रिलेशनशिप में भी चीजें खराब हो सकती हैं, खासकर तब जब आप हर चीज पर कंट्रोल रखना चाहते हैं।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्रों पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें- रूमाल कर देगा मालामाल, राशि के अनुसार जानिए किस रंग का रुमाल रहेगा फायदेमंद?
संबंधित खबरें
धनतेरस पर कई राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
1 hr agoआज इन 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल
1 day agoमकर राशि वालों को होगी परेशानियां, 5 दिसंबर के बाद बिगड़ेगी सेहत
1 day agoआज इन 4 राशियों के लिए बन रहे धनलाभ के योग, पढ़ें बुधवार का राशिफल
2 days agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
2 days agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
3 days agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
3 days agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
4 days agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
4 days agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines