---विज्ञापन---

ज्योतिष

रूमाल कर देगा मालामाल, राशि के अनुसार जानिए किस रंग का रुमाल रहेगा फायदेमंद?

Astro Tips: एक छोटा सा रूमाल आपको मालामाल बना सकता है। जी हां अगर आप अपनी राशि के अनुसार रूमाल के रंग का चुनाव करके उसे अपनी जेब में रखते हैं तो इससे आपके जीवन में सुख और समृद्धि आती है। राशि के अनुसार रंग चुनकर रूमाल रखने से आपके काम बनने लगते हैं, इसके साथ ही धन का आगमन भी होता है।

Astro Tips: ज्योतिष के अनुसार अगर आप राशि के अनुसार कुछ कार्यों को करते हैं, उससे आपको बंपर लाभ होता है। जेब में रखा जाने वाले छोटे से रूमाल का रंग भी अगर आप राशि के अनुसार चुनते हैं तो यह आपकी किस्मत बदल सकता है। अगर आप अपनी राशि के अनुकूल रंग अपने पास रूमाल के रूप में रखें तो पॉजिटिव एनर्जी बनी रहती है। यह न केवल आपकी पर्सनैलिटी को बैलेंस करता है, बल्कि भाग्य का साथ भी दिलाता है। तो आइए जानते हैं किस राशि वालों को कौन-सा रूमाल साथ रखना चाहिए।

राशि के अनुसार रखें इन रंगों के रूमाल

मेष राशि- लाल या मैरून रूमाल रखें। ये रंग आपको एनर्जी और कॉन्फिडेंस देता है।

---विज्ञापन---

वृषभ राशि- आपके लिए सफेद या नीले रंग रूमाल शुभ होता है। ये आपको मानसिक शांति और स्थिरता देता है।इसके साथ ही सफलता और सुख-समृद्धि भी जीवन में आती है।

मिथुन राशि- हरा या हल्के पीले रंग का रूमाल रखें। ये रंग आपके कम्युनिकेशन और आइडियाज को सपोर्ट करेगा। इससे धन लाभ भी होता है।

---विज्ञापन---

कर्क राशि- कर्क राशि वालों को सफेद, पीला, नीला और हरे रंग का रूमाल रखना चाहिए। यह इमोशनल बैलेंस और सुरक्षा देता है। इसके साथ ही धन लाभ भी होता है।

सिंह राशि- गोल्डन या ऑरेंज रूमाल रखें। ये रंग आत्मबल और आकर्षण को बढ़ाता है। इसके साथ ही लाभ भी मिलता है।

---विज्ञापन---

कन्या राशि- हरे रंग, गुलाबी, लाल और सफेद रंग का रूमाल अपने पास रखें। ये आपको फोकस और क्लैरिटी देता है और हर क्षेत्र में सफलता मिलती है।

तुला राशि- नीला, नारंगी या सफेद रंग आपके लिए शुभ है। इस कारण इन्हीं रंगों का रूमाल अपने पास रखें। इससे रिलेशनशिप्स में बैलेंस बना रहता है।

---विज्ञापन---

वृश्चिक राशि- गाढ़ा लाल या सुनहरे रंग का रूमाल रखें। ये आपके इंटेंस इमोशंस को कंट्रोल करता है। इससे सौभाग्य की प्राप्ति होती है।

धनु राशि- आपके लिए नारंगी, सुनहरे, बैंगनी और क्रीम कलर शुभ रंग हैं। इस कारण इन रंगों का ही रूमाल आपको अपने पास रखना चाहिए। ये आपकी पॉजिटिव सोच और एडवेंचर स्पिरिट को बढ़ाता है। इससे सभी ग्रहदोष से छुटकारा मिलता है।

---विज्ञापन---

मकर राशि- काला या नीला, सफेद, आसमानी रंग का रूमाल अपने पास रखें। ये आपको स्थिरता और सुरक्षा देता है। इसके साथ ही शनिदेव की कृपा प्राप्त होती है।

कुंभ राशि- नीला या बैंगनी रंग आपके लिए शुभ है। ये आपकी सोच को गहराई और यूनिकनेस देता है। इससे मनचाहे फल की प्राप्ति होती है।

---विज्ञापन---

मीन राशि- हल्का पीला या क्रीम रंग का रूमाल रखें। इससे आपकी इंट्यूशन और इमोशनल एनर्जी बैलेंस होती है। इससे जीवन में सौभाग्य आता है।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्रों पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- रंक से राजा बनाता है भगवान गणेश का ये स्तोत्र, पल में होता है हर संकट दूर!

First published on: Apr 23, 2025 05:36 PM

End of Article

About the Author

Mohit Tiwari

मोहित 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन सालों में इन्होंने कई बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। इनको फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क के साथ ही चैनल, प्रिंट और डिजिटल माध्यम में काम करने का अनुभव है। इसके साथ ही Astroyogi  व अन्य एस्ट्रोलॉजी प्लेटफॉर्म के लिए भी काम कर चुके हैं। इन्होंने एस्ट्रोलॉजी का गहन अध्ययन किया हुआ है। इसके चलते पुराणों और शास्त्रों में छिपे गूढ़ रहस्यों को लोगों तक सरल भाषा में पहुंचाने की कोशिश भी अपने आर्टिकल्स के माध्यम से करते हैं। धर्म के साथ ही लाइफस्टाइल के भी जटिल विषयों को सरलता से पाठकों के समक्ष रखते हैं। अब News 24 के साथ जुड़कर फीचर लेखन का कार्य कर रहे हैं।

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola