हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Pitru Paksha 2023: कौन होते हैं पितर, सपने में दिखाई दें तो जानें इसका क्या मतलब

विज्ञापन
Pitru Paksha Shradh

Pitru Paksha Shradh 2023: पितृपक्ष श्राद्ध चल रहे हैं। इनके बारे में कहा जाता है कि कुछ लोगों को पितर सपनों में दिखाई देते हैं, जिनका कुछ मतलब भी होता है। शास्त्रों के अनुसार, सपने में आकर हमारे पूर्वज भविष्य में कुछ न कुछ होने का संकेत देते हैं। वहीं सपने में पितर के दिखने की स्थिति का भी अपना अलग ही मतलब होता है। आइए जानते हैं कि पितर कौन होते हैं और इनके सपने में दिखाई देने का क्या मतलब होता है…

यह भी पढ़ें: पितृ दोष की वजह से तबाह हो जाता है इंसान, पितृपक्ष में काम आएंगे ये 10 टिप्स

  • सपने में पूर्वज अगर घर के आस-पास नजर आएं तो इसका मतलब होता है कि मर चुके व्यक्ति का अभी भी अपने घर से मोह खत्म नहीं हुआ है। ऐसी स्थिति में उक्त पूर्वज की आत्मा की शांति का उपाय किया जाना चाहिए।
  • अगर सपने में मर चुके माता-पिता दिखाई दें तो यह शुभ होता है। इसका मतलब होता है कि आपको अपने वर्किंग प्लेस से कोई खुशखबरी मिलने वाली है।
  • सपने में आपको वह व्यक्ति दिखाई दे, जिसे आप जानते हैं, लेकिन वह मर चुका है तो इसका मतलब है कि आपको अभी भी उससे लगाव है और आप उसे याद कर रहे हैं।
  • सपने में दिखने वाले पितर अगर गुस्से में दिखाई दें तो यह अशुभ होता है। इसका मतलब यह होता है कि पितर काफी दुखी हैं। वे आपसे खुश नहीं हैं। ऐसी स्थिति में उनकी शांति का उपाय करना चाहिए।
  • पितर सपने में अगर इधर उधर भटकते हुए दिखाई दें तो इसका मतलब यह है कि उन्हें शांति नहीं मिली है। उनकी आत्मा भटक रही है। ऐसे में किसी तीर्थ स्थल पर जाकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रयास करना चाहिए।
  • सपने में पूर्वज अगर बच्चों के साथ दिखाई देते हैं तो इसका भी खास मतलब होता है। पूर्वज बच्चों के साथ खेल रहे हैं तो इसका मतलब है कि उन्हें मोक्ष की प्राप्ति हो चुकी है। वे खुश हैं और उनकी कृपा आप पर बनी हुई है। आपको भविष्य में कोई लाभ हो सकता है।
  • सपने में पितर को मिठाई बांटते हुए देखना शुभ होता है। पितरों को हंसते हुए देखना भी शुभ होता है। इसका मतलब यह होता है कि आपको शुभ फल मिलने वाला है। घर में सुख समृद्धि बढ़ेगी। पितर परिवार की सेवा से खुश हैं।
  • पूर्वज अगर सपने में आपने आप से बात करते दिखाई देते हैं तो इसका मतलब कोई भविष्य में कोई घटना होने वाली है, जिसके बारे में वे आपको संकेत दे रहे हैं, ताकि आप समय रहते बचाव कर सकें। घटना के प्रभाव से बच सकें।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola