पितृ दोष की वजह से तबाह हो जाता है इंसान, पितृपक्ष में काम आएंगे ये 10 टिप्स
Edited By Raghvendra Tiwari

Edited By Raghvendra Tiwari

Pitra Dosh Upay: किसी भी जातक का अस्तित्व, भाग्य, और जीवन उसके पूर्वज से ही जुड़ा होता है। ऐसा माना जाता है कि अगर आपके पूर्वज अच्छे कर्म किए होते हैं, तो हमें सुख-समृद्धि, शांति और सुरक्षा का आशीर्वाद मिलता है। लेकिन, क्या आपको पता है पूर्वजों के कुछ बुरे कर्मों की वजह से जातक को बुरे प्रभाव पड़ने लगता है। आज इस खबर में जानने वाले हैं, पितृ दोष के उपायों के बारे में, तो आइए जानते हैं।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जिस जातक की कुंडली में पितृ दोष होता है, उन्हें पितरों को पिंडदान, तर्पण, श्राद्ध और दान-पुण्य करना चाहिए।
पितृ दोष से बचने के लिए प्रत्येक अमावस्या को ब्राह्मणों को भोजन करना चाहिए।
इसके साथ ही अर्ध-कुंभ-स्नान करना चाहिए।
यह भी पढ़ें- Pitru Paksha Mistakes: पितृ पक्ष में भूलकर भी ना करें ये 5 गलतियां, जानें बाल-नाखून काट सकते हैं या नहीं?
कुंडली में पितृ दोष को खत्म करने के लिए गरीब को भोजन, वस्त्र, और कंबल का दान करना चाहिए।
ऐसी मान्यता है कि प्रतिदिन वट वृक्ष में जल अर्पित करने से पितृ दोष से मुक्ति मिल सकती है।
यदि किसी जातक के कुंडली में पितृ दोष होता है, तो उन्हें देवी कालिका स्तोत्र के मंत्रों का जाप करना चाहिए।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, यदि किसी जातक की कुंडली में पितृ दोष होता है, तो उनसे मुक्ति पाने के लिए गाय, गली के कुत्तों और जानवरों को भोजन और दूध पिलाएं। ऐसा करने से पितृदोष से मुक्ति मिल जाती है।
किसी गरीब या जरूरतमंद लोगों की मदद करने से पितृ दोष से मुक्ति मिल जाती है।
पितृ दोष से मुक्ति के लिए हरिद्वार, उज्जैन, नासिक, गंगासागर, आदि विभिन्न धार्मिक स्थानों पर जाकर स्नान करना चाहिए।
यदि आप पितृ दोष से परेशान हैं, तो इससे छुटकारा पाने लिए उगते सूर्य देव को गंगाजल के साथ काला तिल मिलाकर अर्घ्य दें। इसके साथ ही गायत्री मंत्र का जाप भी करें।
यह भी पढ़ें- Pitru Paksha 2023: पितृ पक्ष आज से शुरू, नोट कर लें श्राद्ध की तिथियां, इस दौरान जानें क्या करें क्या नहीं
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: