Pitru Paksha Shradh: पितृपक्ष इस साल 29 सितंबर से शुरू होकर 14 अक्टूबर 2023 तक चलेगी। पितृ पक्ष के इन 15 दिनों में पितरों को प्रसन्न करने के लिए तर्पण, पिंडदान, श्राद्ध और दान कर्म किए जाते हैं। पौराणिक मान्यता है कि पितृ पक्ष के दौरान पूर्वज देव लोक से पृथ्वी लोक पर पधारते हैं। ऐसे में इस दौरान जो कोई अपने पूर्वजों की श्राद्ध तिथि पर तर्पण, पिंडदान इत्यादि करते हैं, उन्हें पितरों का आशीर्वाद प्राप्त होता है। इसके अलावा पितृ पक्ष में कुछ जीव भी खास संकेत देते हैं, यही वजह है इस दौरान जीवों को सताने से मना किया जाता है। आइए जानते हैं कि पितृ पक्ष के दौरान किस 1 जीव को सताना नहीं चाहिए। क्योंकि ऐसा करने से पितर नाराज हो जाते हैं।
पितृ पक्ष में गाय को भूलकर भी ना सताएं
सनातन परंपरा में गाय (गोमाता) को पूजनीय माना गया है। पितृ पक्ष में गाय की सेवा का खास महत्व है। पौराणिक मान्यता है कि पितृ पक्ष में गाय का दान करने से जन्म-जन्मांतर के दूर हो जाते हैं। साथ ही पितरों का खूब आशीर्वाद प्राप्त होता है। ऐसे में पितृ पक्ष के दौरान गाय को भूलकर भी ना सताएं। क्योंकि ऐसा करने से पितर नाराज हो जाते हैं। परिणामस्वरूप जीवन में कई प्रकार के संकट आ जाते हैं।
यह भी पढ़ें: बहुत जल्द चमकने जा रही है 3 राशि वालों की किस्मत, शुक्र ग्रह कर्ज से मुक्ति दिलाकर कराएगा अकूत धन लाभ
पितृ पक्ष में गाय का दरवाजे पर आना है शुभ
धार्मिक मान्यता के अनुसार, पितृ पक्ष के दौरान गाय का दरवाजे पर आना शुभ है। ऐसे में अगर पितृ पक्ष के दौरान गाय अगर आपके दरवाजे पर आ जाए तो उन्हें दुत्कारें नहीं। क्योंकि ऐसा करने से पितर देव नराज हो जाते हैं।
पितृ पक्ष में गाय को चारा खिलाना है शुभ
ज्योतिषीय मान्यता के अनुसार, पितृ पक्ष के दौरान गाय को हरा चारा खिलाने से कई प्रकार के कष्टों से मुक्ति मिल जाती है। इसके साथ ही यह भी जाता है कि पितृ पक्ष में गाय की सेवा करने से सभी प्रकार के दुख दूर होते हैं और घर-परिवार में सुख-समृद्धि आती है।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
मेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
5 hrs agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
6 hrs agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
8 hrs agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
11 hrs agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
2 days agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
4 days agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
5 days agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines