---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

बहुत जल्द चमकने जा रही है 3 राशि वालों की किस्मत, शुक्र ग्रह कर्ज से मुक्ति दिलाकर कराएगा अकूत धन लाभ

Shukra Gochar 2023: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में शुक्र को शुभ ग्रह माना जाता है। शुक्र देव धन-वैभव, ऐश्वर्य, सुख, संपदा और विलासिता के कारक भी माने जाते हैं। ज्योतिषीय गणना के मुताबिक, शुक्र देव इस वक्त कर्क राशि में संचरण कर रहे हैं और 2 अक्टूबर को 12 बजकर 45 मिनट पर सिंह राशि में […]

---विज्ञापन---

Shukra Gochar 2023: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में शुक्र को शुभ ग्रह माना जाता है। शुक्र देव धन-वैभव, ऐश्वर्य, सुख, संपदा और विलासिता के कारक भी माने जाते हैं। ज्योतिषीय गणना के मुताबिक, शुक्र देव इस वक्त कर्क राशि में संचरण कर रहे हैं और 2 अक्टूबर को 12 बजकर 45 मिनट पर सिंह राशि में प्रवेश कर जाएंगे। ऐसे में शुक्र का स्वराशि सिंह में प्रवेश करना कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ और लाभकारी माना जा रहा है। आइए ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जानते हैं कि शुक्र के गोचर से किन राशियों की किस्मत के सितारे बुलंद होंगे और जीवन में क्या कुछ खास परिवर्तन देखने को मिलेगा।

सिंह राशि

ज्योतिषीय गणना के मुताबिक शुक्र देव 2 अक्टूबर को इसी राशि में प्रवेश करेंगे। सिंह, शुक्र की स्वाराशि मानी जाती है। ऐसे में शुक्र का गोचर सिंह राशि के लिए लाभकारी साबित होगा। साथ ही शुक्र गोचर की अवधि में पैतृक संपत्ति से लाभ प्राप्त होगा। इसके अलावा बिजनेस में जबरदस्त आर्थिक लाभ मिलेगा। कर्ज की समस्या से छुटकारा मिल सकता है। इतना ही नहीं, इस दौरान निवेश से भी लाभ प्राप्त हो सकता है। नौकरी में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा।

---विज्ञापन---

वृषभ राशि

शुक्र का सिंह राशि में गोचर वृषभ राशि के लिए अत्यंत शुभ है। शुक्र राशि परिवर्तन कर 9वें भाव में प्रवेश करेंगे। ऐसे में इस दौरान भवन या वाहन खरीदने का योग बनेगा। साथ ही इस दौरान सुख के तमाम साधन प्राप्त होंगे। इसके अलावा इस दौरान बिजनेस में आय के नए साधन प्राप्त होंगे। धन की स्थिरता बनी रहेगी। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी के साथ अच्छा तालमेल बना रहेगा। कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी मिल सकती है।

यह भी पढ़ें: चंद्रग्रहण के बाद वृषभ समेत 5 राशियों की चमकेगी तकदीर, राहु-केतु दिलाएंगे राजयोग जैसा सुख

---विज्ञापन---

मेष राशि

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शुक्र का गोचर मेष राशि के लिए भी सकारात्मक है। शुक्र गोचर की पूरी अवधि में धन लाभ के कई अवसर प्राप्त होंगे। बिजनेस में आमदनी के नए साधन बनते दिखाई देंगे। नौकरी में प्रमोशन के साथ-साथ सैलरी बढ़ सकती है। दांपत्य जीवन में खुशहाली रहेगी। पैतृक संपत्ति का लाभ मिल सकता है। सुख के साधनों में वृद्धि होगी।

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

First published on: Sep 26, 2023 11:39 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola