Pitru Paksha 2023: हिंदू धर्म में पितरों को याद करने के लिए पितृपक्ष में श्राद्ध, तर्पण और पिंडदान किया जाता है। ऐसी मान्यता है कि श्राद्ध, तर्पण और पिंडदान से पितृ देव प्रसन्न होते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि पितरों को प्रसन्न करने के लिए कुछ और भी उपाय होते हैं, जिन्हें करने से आपके पूर्वज आपसे प्रसन्न हो सकते हैं। तो आइए इस खबर में जानते हैं पितरों को प्रसन्न करने के उपायों के बारे में।
पितृपक्ष में करें काले तिल के उपाय
शास्त्र के अनुसार, पितृ देव को प्रसन्न करने और उनके सम्मान में काले तिल का प्रयोग किया जाता है। मान्यता है कि काले तिल और जौ के साथ पितरों को तर्पण करने से पितरों की नाराजगी दूर हो जाती है। इसके साथ ही घर में खुशहाली बनी रहती है।
यह भी पढ़ें- Pitru Paksha Shradh: पिंडदान के लिए गया पहुंचे हैं तो किन जगहों पर करें, कहां रुके और क्या सावधानियां बरतें
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, काले तिल में शुद्धिकरण और सुरक्षात्मक का गुण होता है। ऐसी मान्यता है कि काले तिल से पूर्वज प्रसन्न होने के साथ ही अपना आशीर्वाद भी प्रदान करते हैं।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, काला तिल का संबंध शनि देव से होता है, क्योंकि काला रंग शनि का प्रतीक होता है। ऐसी मान्यता है कि काला तिल पितरों को प्रसन्न करने के लिए मुख्य सामग्री माना गया है।
ऐसी मान्यता है कि प्रत्येक अमावस्या के दिन मुख्य रूप से पितरों को काले तिल से तर्पण करने से पितृदोष से मुक्ति मिल जाती है।
शनिवार के दिन सूर्य देव को काले तिल से अर्घ्य देने से कुंडली में चल रही शनि की साढ़े साती समाप्त हो जाती है। इसके साथ ही पितरों को शांति भी मिलती है।
यह भी पढ़ें- घर में पितरों की तस्वीर लगाते वक्त जरूर ध्यान रखें ये बातें, नहीं तो हो सकता है उल्टा असर
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
आज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
8 hrs agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
9 hrs agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
1 day agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
2 days agoआज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
3 days agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 21 अक्टूबर 2026 का राशिफल
4 days agoदशहरा पर 5 राशियों के लिए धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoकिन्हें होगा फायदा, किसे हो सकता है नुकसान, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoमेष, तुला समेत 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें आज का राशिफल
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines