घर में पितरों की तस्वीर लगाते वक्त जरूर ध्यान रखें ये बातें, नहीं तो हो सकता है उल्टा असर

Ancestors Picture Vastu

Ancestors Picture Vastu: पितृ पक्ष 29 सितंबर से शुरू हो चुका है, जो कि 14 अक्टूबर, तक चलेगा। इस दौरान लोग पितरों के निमित्त तर्पण, दान, श्राद्ध कर्म और पिंडदान करते हैं। ताकि पतरों का आशीर्वाद प्राप्त हो सके। इसके साथ ही पितृ पक्ष में लोग पितरों का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए अपने घर के पूजा मंदिर में भी पितरों की तस्वीर लगाते हैं। आइए जानते हैं कि घर में पितरों की तस्वीर लगाते वक्ति किन बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए।

पितरों की तस्वीर से जुड़े वास्तु टिप्स

  • वास्तु नियम के मुताबिक घर के पूजा मंदिर में पितरों की तस्वीर लगाना शुभ नहीं है। मान्यता है कि ऐसा करने से देवी-देवता नाराज हो जाते हैं। शास्त्रों में पूजा स्थल पर पितरों की तस्वीर लगाना निषेध माना गया है।
  • वास्तु शास्त्र के नियम के मुताबिक घर में कभी भी पितरों की तस्वीर को लटकाकर नहीं रखना चाहिए। बल्कि पितरों की तस्वीर को किसी लकड़ी के स्टैंड पर रखना चाहिए। ऐसा करने से पितृ देव खुश होते हैं।

यह भी पढ़ें: शाम को इस समय मां लक्ष्मी निकलती हैं भ्रमण पर, मगर ऐसे 2 लोगों के घर कभी नहीं करतीं प्रवेश

  • वास्तु शास्त्र के एक्सपर्ट बताते हैं कि पितरों की तस्वीर को बेडरूम, घर के मध्य भाग में, या फिर किचन में नहीं लगानी चाहिए। क्योंकि ऐसा करने से पितर नाराज हो जाते हैं। ऐसे में नाराज पितर को खुश करने के लिए कई उपाय करने पड़ते हैं।
  • वास्तु शास्त्र के अनुसार, पितरों की तस्वीर को कभी भी जीवित लोगों की तस्वीरों को नहीं लगाना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से जीवित लोगों की आयु कम होने लगती है।
  • वास्तु शास्त्र के जानकारों के मुताबिक, पितरों की तस्वीर को घर की उत्तर दिशा में लगाना सही है। ऐसा करते समय इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि पितरों का मुख दक्षिण दिशा की ओर हो, क्योंकि यह दिशा यम और पितरों को समर्पित है।
  • कुछ लोग अपने घरों में ऐसी जगह तस्वीर पर लगा लेते हैं जिससे कि उस पर सबकी नजर पड़ती है। हालांकि ऐसा करना वास्तु सम्मत नहीं है। दरअसल आते-जाते मृत लोगों की तस्वीरों पर नजर पड़ने से मन में निराशा का भाव उत्पन्न होता है। इसलिए इस बात का विशेष ध्यान रखना चाहिए।

यह भी पढ़ें: बुध-गोचर से बना राजयोग करेगा इन 3 राशियों भाग्योदय, जॉब-बिजनेस में होगी छप्परफाड़ कमाई

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ