Pitru Paksha 2023 Upay: हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल पितृपक्ष की 29 सितंबर 2023 दिन शुक्रवार को शुरू होने जा रही है और 14 अक्टूबर को खत्म हो जाएगी। पितृपक्ष प्रत्येक वर्ष भाद्रपद माह के पूर्णिमा तिथि से शुरू होता है और आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को समाप्त होता है।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, पितृपक्ष में पितरों को खुश करने के लिए श्राद्ध, पिंडदान और तर्पण किया जाता है। ऐसी मान्यता है कि पितृपक्ष में श्राद्ध करने से पितरों की आत्मा की आत्मा को शांति मिलती है। इसके साथ ही पितर प्रसन्न होकर सुख-समृद्धि का आशीर्वाद भी देते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, पितृपक्ष में दान-पुण्य का विशेष महत्व होता है। इस अवधि में दान-पुण्य करने से दोगुने फल की प्राप्ति होती है। लेकिन क्या आपको पता है पितृपक्ष में कुछ ऐसी चीजें होती है, जिन्हें दान करने से कुंडली से पितृदोष खत्म हो जाती है। तो आइए जानते हैं कौन सी चीजें दान करने से पितृदोष से मुक्ति मिलती है।
यह भी पढ़ें- पितृपक्ष में ब्राह्मण-भोज कराना क्यों हैं जरूरी, जानें इसके नियम; वरना पितर हो जाएंगे नाराज
पितृपक्ष पर इन चीजों का करें दान
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, पितृपक्ष में गौ दान करना बेहद ही लाभदायक माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि गौ माता का दान करने से जातक को सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही पितर लोग खुश भी होते हैं।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, पितृपक्ष में गाय के घी का दान अवश्य करना चाहिए। गाय के घी का दान करने से घर में सुख-शांति की बनी रहती है। इसके साथ ही जातक की कुंडली से पितृ दोष समाप्त हो जाती है।
पितृपक्ष के दौरान गुड़ का दान अवश्य करना चाहिए। क्योंकि गुड़ का दान करने से पारिवारिक जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है। महाभारत के अनुसार, गुड़ का दान करने से सारी परेशानियों से मुक्ति मिलता है।
पितृपक्ष के दौरान किसी भी गरीब को चावल, गेहूं या तिला का अवश्य दान करना चाहिए। क्योंकि पितृपक्ष में चावल और तिल का बहुत ही अधिक महत्व होताहै। ऐसी मान्यता है कि पितृपक्ष में चावल, तिल और गेहूं का दान करने से पितृदोष से मुक्ति मिलती है।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, पितृपक्ष में स्वर्ण दान का बहुत ही विशेष महत्व होता है। स्वर्ण दान करने से परिवार के सारे सदस्य की सारी परेशानियां खत्म हो जाती है। इसके साथ ही परिवार में खुशियों का माहौल बनी रहती है।
यह भी पढ़ें- पितृ पक्ष के शुरुआती दिनों में दिख जाए एक जीव, तो समझिए देवता और पितर दोनों हैं खुश, आने वाले हैं अच्छे दिन
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
आश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
8 hrs agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
1 day agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
2 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
3 days agoआज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
4 days agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 21 अक्टूबर 2026 का राशिफल
5 days agoदशहरा पर 5 राशियों के लिए धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoकिन्हें होगा फायदा, किसे हो सकता है नुकसान, पढ़ें आज का राशिफल
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines