Pitru Paksha 2023: अगर आपके भी सपने में दिखाई देते हैं पूवर्ज, तो समझ जाए जल्द बदलने वाली है आपकी किस्मत

Pitru Paksha 2023

Pitru Paksha 2023

विज्ञापन

Pitru Paksha 2023: हिंदू पंचांग के अनुसार, पितृ पक्ष भाद्रपद के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि से शुरू होता है और यह अश्विन माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि तक रहता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, पितृपक्ष पूर्वजों को समर्पित है। कहा जाता है पितृ पक्ष में पूर्वज हमारे आस-पास ही रहते हैं। ऐसे में लोग पितरों का सपना भी देखने लगते हैं। लेकिन, क्या आपको पता है पितृपक्ष में पितरों का सपना देखना शुभ होता है या अशुभ! अगर नहीं तो आज इस खबर में जानेंगे कि यदि किसी जातक को पितृपक्ष में पितरों का सपना देखता है, तो उसका क्या मतलब होता है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

पूर्वजों का सपना देखना

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, यदि किसी जातक के सपने में पूर्वज सर पर हाथ फेरते हुए नजर आते हैं, तो ऐसे सपनों का मतलब की आपके पूर्वज आपसे बिल्कुल प्रसन्न हैं। इसके साथ ही इन सपनों का मतलब ये भी होता है कि अब आपके जीवन से सारी समस्याएं खत्म होने वाली है।

विज्ञापन

यदि किसी जातक के सपने में पूर्वज नाराज दिखते हैं, तो ऐसे सपनों का मतलब आपके पूर्वज आपके असंतोष हैं। इसके साथ ही आपके पैतृक संपत्ति या जमीन से संबंधित बड़ी समस्या आ सकती है। ऐसे में आपको निमित्त दान करना चाहिए। इसके साथ ही पूर्वज से क्षमा प्रार्थना करना चाहिए।

स्वप्न शास्त्र के अनुसार, यदि किसी गर्भवती महिला के सपने में पूर्वज दिखाई देते हैं, या सपने में गोद में बच्चा या फिर आंगन में खेलता बच्चा दिखाई देता है, तो ऐसे सपनों का मतलब आपके पूर्वज आपसे प्रसन्न हैं। इसके साथ ही आपके घर में किसी बच्चे के रूप में आने वाले हैं।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ