Phulera Dooj 2023: फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया को फुलेरा दोज के नाम से भी जाना जाता है। पंचांग के अनुसार फुलेरा दोज इस बार 21 फरवरी 2023, मंगलवार को आ रही है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार फुलेरा दोज को अबूझ सावा भी माना जाता है। यानि आप बिना किसी पंडित से मुहूर्त निकलवाएं इस दिन कोई भी शुभ कार्य कर सकते हैं। यहां तक कि इस दिन बिना मुहूर्त के विवाह भी किया जा सकता है।
कई धार्मिक ग्रंथों में कहा गया है कि फुलेरा दोज पर भगवान कृष्ण ने राधा के साथ फूलों से होली खेली थी। इसीलिए भी इस दिन का बड़ा महत्व है। आचार्य अनुपम जौली के अनुसार फुलेरा दोज के दिन किए गए उपाय आपको कई समस्याओं से छुटकारा दिला सकते हैं।
यह भी पढ़ें: हर बिगड़ा काम बना देगा लौंग का यह उपाय, मंगलवार को ऐसे करें टोटका
फुलेरा दोज पर करें ये उपाय (Phulera Dooj 2023)
प्रेम विवाह करने के लिए
यदि आप प्रेम विवाह करना चाहते हैं और उसमें समस्याएं आ रही हैं तो इस उपाय को करें। आप फुलेरा दोज के दिन भगवान कृष्ण और राधा की पूजा करें। उनके चरणों में अपने मनचाहे जीवनसाथी का नाम लिखकर रख दें और उनसे प्रेम विवाह कराने की प्रार्थना करें। इस उपाय से बहुत जल्द आपका प्रेम विवाह होगा।
शीघ्र विवाह के लिए
कई बार काफी प्रयासों के बाद भी युवाओं को मनचाहा जीवनसाथी नहीं मिल पाता है। या किन्हीं कारणों के चलते विवाह में समस्याएं आती हैं। ऐसी स्थिति में फुलेरा दोज पर राधाजी के श्रृंगार सामग्री भेंट करनी चाहिए। इस उपाय से शीघ्र विवाह के योग बनते हैं।
यह भी पढ़ेंः Palmistry Tips: अगर हथेली में यहां है क्रॉस का निशान तो देवता भी करेंगे मदद, मिलेगा यह फल
वैवाहिक जीवन में आ रही बाधाओं के निवारण के लिए
यदि किन्हीं कारणों से आपके वैवाहिक जीवन में बाधा आ रही हैं तो आपको फुलेरा दूज पर भगवान कृष्ण और राधाजी को पीले वस्त्र तथा पीले पुष्प समर्पित करने चाहिए। उन्हें माखन मिश्री का भोग लगाएं और उनसे बाधाओं को दूर करने की प्रार्थना करें। इस उपाय से वैवाहिक जीवन में आ रही समस्त बाधाएं दूर होती हैं।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
आज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
18 hrs agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
2 days agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
3 days agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
5 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
6 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines