Falgun Amavasya 2025: राशि के अनुसार फाल्गुन अमावस्या पर करें इन चीजों का दान, बन जाएंगे धनवान!

Falgun Amavasya 2025: फाल्गुन अमावस्या साल 2025 में 27 फरवरी को पड़ रही है। इस दिन अगर आप राशि के अनुसार चीजों को दान करते हैं तो इससे आपके जीवन की सभी समस्याएं दूर होती हैं। आइए जानते हैं कि फाल्गुन अमावस्या पर राशि के अनुसार किन चीजों का दान करें।

phalgun amavasya

फाल्गुन अमावस्या पर करें इन चीजों का दान!

Falgun Amavasya 2025: वैदिक पंचांग के अनुसार, 27 फरवरी को फाल्गुन माह की अमावस्या तिथि है। इस दिन गंगा नदी में स्नान की अधिक मान्यता होती है। इसके साथ ही इस दिन देवों के देव महादेव का पूजन विशेष रूप से फलदाई होता है। माना जाता है कि अमावस्या के दिन पूजा, जप-तप और दान पुण्य बेहद फलदायी होता है।

विज्ञापन

अमावस्या के दिन पितरों का तर्पण भी किया जाता है। इस दिन महादेव के पूजन से मनचाही मुराद पूरी होती है। इसके साथ ही दान देने से धन से लेकर हर प्रकार की समस्या दूर हो जाती है। आइए जानते हैं कि फाल्गुन अमावस्या पर राशि के अनुसार किन चीजों का दान करना शुभ रहेगा।

विज्ञापन

राशि के अनुसार करें इन चीजों का दान 

मेष राशि- इस राशि वालों को लाल मसूर की दाल, गुड और लाल वस्त्रों का दान करना चाहिए।

वृषभ राशि- वृषभ राशि वालों को सफेद कपड़े, दूध, चावल, घी और मिश्री का दान करना चाहिए।

विज्ञापन

मिथुन राशि- मिथुन राशि वाले हरी मूंग, हरी सब्जियां और कांसे के बर्तनों का दान करें।

कर्क राशि – कर्क राशि वालों के लिए चांदी, दूध, मिश्री या सफेद चावल का दान करना शुभ रहता है।

विज्ञापन

सिंह राशि- सिंह राशि वालों को सोना, गुड़ या लाल कपड़े और तांबे के बर्तनों का दान करना चाहिए।

कन्या राशि- कन्या राशि वालों को हरी मूंग की दाल, तुलसी का पौधा और दवाइयों का दान देना चाहिए।

विज्ञापन

तुला राशि- इन लोगों को इत्र, सफेद चंदन और दही का दान देना चाहिए।

वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि वालों को काले तिल, सरसों का तेल, लोहे के बर्तनों का दान करना चाहिए।

विज्ञापन

धनु राशि- इस राशि वालों को पीली दाल, हल्दी और चने की दाल का दान करना चाहिए।

मकर राशि- मकर राशि वालों को काले उड़द की दाल, काले तिल और लोहे की वस्तुओं का दान करना चाहिए।

विज्ञापन

कुंभ राशि- कुंभ राशि वालों को नील, तिल का तेल और लोहे का दान करना चाहिए।

मीन राशि- इस राशि वालों को बेसन के लड्डू, चने की दाल और केसर का दान करना चाहिए।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mohit Tiwari

Mohit Tiwari

मोहित 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन सालों में इन्होंने कई बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। इनको फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क के साथ ही चैनल, प्रिंट और डिजिटल माध्यम में काम करने का अनुभव है। इसके साथ ही Astroyogi  व अन्य एस्ट्रोलॉजी प्लेटफॉर्म के लिए भी काम कर चुके हैं। इन्होंने एस्ट्रोलॉजी का गहन अध्ययन किया हुआ है। इसके चलते पुराणों और शास्त्रों में छिपे गूढ़ रहस्यों को लोगों तक सरल भाषा में पहुंचाने की कोशिश भी अपने आर्टिकल्स के माध्यम से करते हैं। धर्म के साथ ही लाइफस्टाइल के भी जटिल विषयों को सरलता से पाठकों के समक्ष रखते हैं। अब News 24 के साथ जुड़कर फीचर लेखन का कार्य कर रहे हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ